AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग : हॉट-स्पॉट पर लॉकडाउन बढ़ाने पर सभी सहमत

पीएम मोदी ने कहा देश की अर्थव्यवस्था पर भी गौर करना होगा

arln-admin by arln-admin
April 27, 2020
Reading Time: 1 min read
pm modi video conferencing with all cm of states


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news) कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। देशभर में लगाए लॉकडाउन के खत्म होने की तारीख नजदीक आ रही है, ऐसे में पीएम मोदी देश के मौजूदा हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर सभी के सुझाव लेने के साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश की अर्थव्यवस्था पर भी गौर करना होगा।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ कई कोरोना संबंधित अन्य मुद्दों सहित लॉकडाउन  बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने 3 मई से लॉकडाउन को अगले दो सप्ताह तक और बढ़ाने की सिफारिश की। चर्चा में हॉट स्पॉट बने शहरों और क्षेत्रों में लॉक डाउन जारी रखने को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सहमति जताई।

इधर तेलंगाना के सीएम केसीआर ने तो लॉकडाउन को पहले ही 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं दिल्ली में covid-19 पर गठित की गई कमेटी ने भी केजरीवाल सरकार को सुझाव दिए हैं कि लॉकडाउन 16 मई तक बढ़ाया जाए। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के ऊपर फैसला छोड़ दिया है।

हालांकि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां के मुख्यमंत्री अभी तक उलझन में हैं कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं। कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों का कहना है कि चरणबद्ध ढंग से लॉकडाउन हटाया जाना चाहिए. वह चाहते हैं कि केंद्र सरकार लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकारों को दें। हालांकि पीएम मोदी लॉकडाउन पर क्या फैसला लेते हैं इस बारे में कोई स्पष्ट स्थिति नहीं हैं।

Tags: #PMModiVCOnCoronaWithCM#PMModiVCwithAllCM#PMModiVideoConferencingWithCMofStates#PMNARENDRAMODI

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .