AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देश में राजस्थान और तेलंगाना सिर्फ दो राज्य जहां खरीदी कोबास 8800 मशीन: एक दिन में 3000 कोरोना जांच होगी

संक्रमण की रोकथाम में राजस्थान अपना रहा ज्यादा से ज्यादा टेस्ट की रणीनति

arln-admin by arln-admin
April 23, 2020
Reading Time: 1 min read
rajasthan government purchased corona testing machine


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग जीतने के लिए राजस्थान सरकार अपनी पूरी ताकत लगा रही है । कोरोना से इस लङाई को बल देने के लिए राजस्थान सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कोबास-8800 मशीनों के खरीदने के आदेश दे दिए हैं।

राज्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जयपुर और जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की जांच में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला करते हुए कोबास-8800 मशीनों के खरीदने का फैसला किया है । यह मशीन एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन, अमरीका) से अनुमोदित है। इससे जयपुर और जोधपुर जिलों में वर्तमान से लगभग 3 हजार जांचें प्रतिदिन की जा सकेंगी।

डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि देश में राजस्थान और तेलंगाना केवल दो ऐसे राज्य हैं, जो इस मशीन को खरीद रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की 10 हजार जांच प्रतिदिन करने की सोच की ओर राजस्थान तेजी से बढ़ रहा है। क्यों कि जितनी अधिक जांचें होंगी उतनी ही जल्दी कोरोना की वास्तविकता का पता चल सकेगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस मशीन से आरएनए एस्ट्रक्शन और आरटी-पीसीआर दोनों जांच एक साथ हो सकती हैं। इसमें जांच ऑटोमेटिक और मैनुअली दोनों तरीके से हो सकेंगी ।

अन्य जिले आरटी-पीसीआर की मशीनें पहुंची

डॉ. शर्मा ने बताया कि कोरोना प्रभावित अन्य जिलों में भी जांच में तेजी लाने के लिए भरतपुर, डूंगरपुर, पाली और बाड़मेर में आरटी-पीसीआर की मशीनों को पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा उदयपुर और अजमेर में भी जांच की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त आरटी-पीसीआर मशीनें पहुंच चुकी हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि जोधपुर के डेजर्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में रोजाना 300 जांच करवाने की सुविधा शुरू हो गई है। भीलवाड़ा में भी आईसीएमआर (ICMR) द्वारा जांच की अनुमति मिल जाएगी।

 

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .