AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अमेरिका : ट्रंप ने WHO की फंडिंग रोकने का दिया निर्देश, कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख के पार

arln-admin by arln-admin
April 15, 2020
Reading Time: 1 min read
US stopped WHO funding


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वॉशिंगटन,(ARLive news)। महामारी कोरोना वायरस अमेरिका में भयंकर रूप ले चुकी है। अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 600000 के पार पहुंच गई है। वहीं कोरोना से अमेरिका के हालात से गुस्साए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के खिलाफ कड़ा फैसला लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को अमेरिका की ओर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को होने वाली फंडिंग को रोकने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने WHO पर नोवल कोरोना Covid-19 को लेकर गलत प्रबंधन करने और इसके प्रसार को छुपाने का भी आरोप लगाया है।

ट्रंप ने आज मैं अपने प्रशासन को WHO की फंडिंग रोकने का निर्देश दे रहा हूं। कोविड-19 को लेकर गलत प्रबंधन और इसके प्रसार को छुपाने में WHO की भूमिका की समीक्षा की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका WHO को सालाना चार से पांच हजार डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करता है, क्या WHO ने चीन में वास्तविक स्थिकि का आकलन करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों को उपलब्ध कराने और चीन की पारदर्शिता की कमी को दूर करने के लिए अपना काम किया था? इसका प्रकोप बहुत कम होता और निश्चित रूप से मौतें कम होती। हजारों लोगों की मौत और वैश्विक अर्थव्यस्था को होने वाली क्षति को टाला जा सकता था।

अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे अधिक प्रभावित 

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्याय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक 6 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं तथा 25575 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। अमेरिका में न्यूयॉर्क इस वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

सिर्फ न्यूयॉर्क में अब तक 2.03 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए है तथा 10834 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। इसके अलावा न्यू जर्जी में 68824 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं तथा 2805 लोगों की मौत हुई है। मैसाचुसेट्स, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और लुइसियाना भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 20000 से अधिक है।

Tags: #CoronaInAmerica#CoronaInUS#USstoppedWHOfunding

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .