AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना से दुनिया में 1,26,000 मौतें : US में रोद्र हुई महामारी

arln-admin by arln-admin
April 15, 2020
Reading Time: 1 min read
corona positive death number 126000 in world corona uncontrol in us


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वॉशिंगटन,(ARLive news)। कोरोना वायरस महामारी दिन ब दिन रोद्र रूप धारण करती जा रही है। इसका प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में से अब तक किलर कोरोना से 19 लाख 97 हजार 906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इससे 1,26, 604 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी दौरान लगभग 4, 78,557 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, अमेरिका में हालात अब भी सबसे अधिक भयावह बने हुए हैं। यहां 24 घंटे में 2407 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 26 हजार 47 हो गया है। यहां संक्रमण के 26 हजार 945 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या छह लाख 13 हजार 886 हो गई है।

फ्रांस के विदेश मंत्री ने चीनी दूतावास के राजदूत को सम्मन भेजा

फ्रांस के विदेश मंत्री ने पेरिस स्थित चीनी दूतावास के राजदूत को सम्मन भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी दूतावास के वेबसाइट पर लगातार दूसरा लेख प्रकाशित किया गया, जिसमें कोरोना संकट को लेकर यूरोप की आलोचना की गई है। विदेश मंत्री ज्यां-इव ली ने कहा कि चीनी दूतावास के प्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी द्विपक्षीय संबंधों की बुनियाद के खिलाफ है। प्रकाशित लेख में कहा गया था कि पश्चिमी देशों ने अपने बुजुर्गों को नर्सिंग होम में मरने के लिए छोड़ दिया था। चीन की ओर से यह लेख तब प्रकाशित किया गया जब फ्रांस ने चीन से लाखों मास्क मंगवाने का फैसला किया था। फ्रांस में महामारी से अब तक 15 हजार 729 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यहां एक लाख 43 हजार 303 संक्रमित हैं।

ब्राजील के गवर्नर विल्सन विजेल कोरोना पॉजिटिव

ब्राजील के रियो डी जनेरिया प्रांत के गवर्नर विल्सन विजेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे अब वह सेल्फ आइसोलेशन में काम करेंगे। विल्सन ने मंगलवार को ट्वीट किया, “शुक्रवार को कमजोरी महसूस होने पर मैंने कोरोना टेस्ट के लिए कहा। आज जांच के नतीजे आ गए हैं और यह पॉजिटिव है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बुखार, सुखी खांसी और थकान जैसे बीमारी के कई लक्षण हैं। लेकिन, अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन करते हुए सेल्फ आइसोलेशन में रहकर काम करूंगा।”

इटली में पिछले दो दिनों में मौतों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है। यहां 24 घंटे में 602 लोगों की जान गई है। यहां सोमवार को 566 और रविवार को 431 न दम तोड़ा था। देश में अब तक 21 हजार 67 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं यहां एक लाख 62 हजार 488 लोग संक्रमित हैं। ईरान में मंगलवार को 98 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक चार हजार 683 जान जा चुकी है। वहीं, कोरोना से 74 हजार 877 लोग संक्रमित हैं। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 1,574 नए मामले सामने आए हैं।

Tags: #CoronaDeathInUS#CoronaDeathInWorldwide#CoronaDeathsWorldwide

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .