उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना के कहर से अब तक बची झीलों की नगरी में कोरोना की एंट्री हो गयी है। गुरूवार को उदयपुर के मल्लातलाई क्षेत्र में 15 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 10 दिन पहले बच्चा उसके परिवार के साथ इंदौर से उदयपुर लौटा था और पूरा परिवार होम क्वेरंटाइन में था।
गुरूवार को राजस्थान में 12 नए मरीजों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें रामगंज में 7, झुंझुनू, भरतपुर, धोलपुर और जोधपुर, उदयपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित नए मिले हैं। राजस्थान में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 133 हो गयी है। इनमें 113 राजस्थान के हैं, इनमें 14 तबलीगी जमात के संपर्क में थे। 132 में दो ईटली के नागरिक, 18 ईरान से एयरलिफ्ट कर लाए गए नागरिक हैं।


