AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अहमदाबाद में तीन बच्चे गुल्लक लेकर थाने पहुंचे, एसएचओ से कहा अंकल इसे गरीबों में बांट दो

कोरोना जैसी आपदा में बच्चों की एक अच्छी पहल

arln-admin by arln-admin
April 1, 2020
Reading Time: 1 min read
kids donate thier saving for needy persons1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद,(ARLive news)। अक्सर बच्चे जब किसी बात को नहीं मानते हैं तो उन्हें यह कहकर डराया जाता है कि पुलिस आ जाएगी। लेकिन अहमदाबाद में तीन बच्चे अपनी-अपनी गुल्लक लेकर खुद थाने पहुंच गए, वहां थानाधिकारी को कहा अंकल इसे गरीबों में बांट दो। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये तीनों बच्चे हैं जैद, मोईन और आमेना मेमन।

अहमदाबाद के कागड़ा थाने के एसएचओ प्रतीक गोहिल ने बताया कि रिलीफ सिनेमा, दलालवाड़ा निवासी बच्चों की मां मुस्कान मोईन मेमन का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि बच्चे कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बनाए मेरे वीडियो से काफी प्रभावित हुए हैं और वे जरूरतमंदों में बांटने के लिए अपनी सेविंग मुझे ही देना चाहते हैं। देश जिस आपदा से गुजर रहा है, उसमें जनसहयोग को लेकर बच्चों की यह एक अच्छी पहल लगी।

kids donate thier saving for needy personsएसएचओ ने बताया कि इस पर हमने लॉक डाउन में बच्चों को थाने पर लाने की व्यवस्था करवायी। बच्चे अपनी-अपनी गुल्लक लेकर आए थे। इन बच्चों से पूछा कि आप ये पैसे क्यों देना चाहते हो, तो बच्चों ने बड़ी मासूमियत से कहा कि इसे आप गरीबों में बांट दो, अभी हमें इसकी जरूरत नहीं है। बच्चों का जवाब सुनकर अच्छा लगा। फिर एक-एक कर बच्चों की गुल्लक को खोलकर उनके सामने पैसे निकाले। यह राशि 5500 रूपए है। पुलिस जनसहयोग से जरूरमंदों में आटा, चावल, दाल के किट वितरित कर रही है। इस राशि से भी जरूरमंदों में किट वितरित की जाएगी।

बच्चों ने सेविंग डोनेट करने की इच्छा जताई तो हमने प्रोत्साहन दिया

kids donate thier saving for needy persons2मां मुस्कान मोईन मेमन ने बताया कि मोबाइल पर एक थानाधिकारी का वीडियो आया था, जिसमें वे कोरोना के हालातों को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे होते हैं और जरूरतमंदों की मदद की अपील भी करते हैं। यह वीडियो देखकर बच्चों ने अपनी-अपनी सेविंग को जरूरमंदों में बांटने की ईच्छा जताई और इन्हीं पुलिस अधिकारी को सेविंग देने को कहा। इस पर थाने का पता लगाया और एसएचओ से संपर्क किया।

Tags: #CoronaCovid19CoronaAhmedabadKidsDonateSavingsCoronaAhmedabadNews

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .