AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दुनियाभर में खतरनाक कोरोना महामारी से अब तक 41,355 लोगो की मौत, 8,38,445 संक्रमित

arln-admin by arln-admin
April 1, 2020
Reading Time: 1 min read
corona report of world


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 41,355 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 8,38,445 लोग इससे संक्रमित हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और देश में कल कोरोना वायरस के सौ से ज्यादा नये मामले सामने आने के बाद इसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,397 हो गई है जबकि तीन और मरीजों की मौत होने की बाद मृतकों का आंकड़ा 35 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना के 1730 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 81,518 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 3,305 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80% मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति इटली और स्पेन में है

कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति इटली और स्पेन में है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12,000 का आंकड़ा पार कर गई है और मृतकों का आंकड़ा 12,428 पहुंच गया है। स्पेन में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 8269 हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 94,417 हो गई है। ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,898 हो चुकी है जबकि 44,605 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। दक्षिण कोरिया में इस महामारी से 162 लोगों की मौत हुयी है, जबकि 9,786 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

डब्ल्युएचओ की वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से यूरोप अधिक प्रभावित है। अब तक पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 3671, यूरोपीय क्षेत्र में 26,694, दक्षिण-पूवीर् एशियाई क्षेत्र में 166, पश्चिमी एशिया क्षेत्र में 2,954, अमेरिकी के नजदीक पड़ने वाले क्षेत्रों में 2,836 और अफ़्रीकी क्षेत्र में 77 लोगों की मौत हुई है।

Tags: #CoronaCovid19Report#CoronaDeathTollCountrywise#CoronaInWorld#CoronaStatusCountrywise

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .