AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान में कोरोना मरीज 59 हुए : अजमेर में कोरोना मरीज के माता-पिता और भाई भी संक्रमित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

arln-admin by arln-admin
March 29, 2020
Reading Time: 1 min read
Rajasthan Covid19 Toll 59


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या 59 हो गयी है। अजमेर में तीन नए मामले सामने आए। ये तीनों शनिवार को कोरोना पॉजिटिव हुए युवक के माता-पिता और भाई ही हैं। वहीं सुबह आयी रिपोर्ट के अनुसार एक नया कोरोना मरीज झुंझुनू और एक भीलवाड़ा में पाया गया था। राजस्थान में हर दिन 4-5 कोरोना मरीज आने से राज्य सरकार की चिंता भी बढ़ गयी है।

रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले गहलोत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या में चिंता व्यक्त करते हुए 10 हजार वेंटीलेटर और काफी ज्यादा संख्या में जांच किट की उपलब्धता बनाए रखने के आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि आईसोलेशन, क्वारंटाइन अथवा ट्रांजिट शिविरों में रह रही ऐसी महिलाओं की विशेष देखभाल की जाए। वर्तमान माहौल में सभी गर्भवती महिलाओं के प्रति जिम्मेदारी में राज्य सरकार कोई कोताही नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को समाज के सभी जरूरतमंद और वंचित वर्गाें के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरा निर्वहन करना है। ऐसे में, गरीब तबके की गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित गर्भ, टीकाकरण और प्रसव से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

सरकारी कार्मिक वॉलंटियर बनें, स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें

मुख्यमंत्री ने कहा  कलक्टर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी सूचियां तैयार करें और उनको कोविड-19 महामारी से जुड़े विभिन्न अभियानों में वॉलंटियर के रूप मंे भूमिका निभाने के लिए नियोजित करें।

निजी संस्थाओं ने संसाधनों के उपयोग के प्रस्ताव दिए

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की कई निजी संस्थाओं और उपक्रमों ने अपने संसाधनों, भवनों आदि को कोरोना से निपटने के लिए सरकार द्वारा उपयोग में लेने के लिए प्रस्ताव दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप और पुलिस महानिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

– – –

 

Tags: #CoronaRajasthan#Covid19InRajasthan#RajasthanCoronaReport#RajasthanCovid19Toll#UdaipurCoronaReportudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .