Home

भोपाल में एक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव : पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए 55 पत्रकार होम क्वेरेंटाइन

भोपाल,(ARLive news)। मध्यप्रदेश के भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बतौर मुख्यमंत्री आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए एक पत्रकार के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कमलनाथ और करीब 55 पत्रकारों को होम क्वेरेंटाइन कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाए गए पत्रकार की बेटी लंदन से लौटी थी। इन पत्रकार को अपनी बेटी से यह संक्रमण मिला।

सरकार गिरने के बाद 20 मार्च पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली थी और इसी में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इसमें भोपाल के करीब सभी मीडिया हाउस के पत्रकार मौजूद थे। इस प्रेस कॉन में ये पत्रकार भी शामिल थे, जिनकी बेटी लंदन से भोपाल लौटी थी। जब वह आयी थी तब एयरपोर्ट स्क्रीनिंग में पॉजिटिव नहीं पायी गयी थी। घर आने से दो-तीन दिन बाद उसकी तबियत खराब हुई और जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली। बेटी के कोरोना पॉजिटिव के बाद पत्रकार महोदय की भी जांच हुई और वे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह खबर आते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद होम क्वेरेंटाइन हो गए। जनसंपर्क विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल सभी पत्रकारों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी खुद होम क्वेरेंटाइन हो जाएं और कोई लक्षण होने पर प्रशासन से संपर्क करें।

arln-admin

Recent Posts

करौली में दिखा चीता : कूनो अभ्यारण्य से पहुंचा राजस्थान

करौली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के करौली के मंडरायल डांग क्षेत्र के सिमारा गांव में चीता…

1 day ago

राजस्थान के 10 जिलों में बढ़ रहे लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के मामले

चूहों से इंसानों में फैलती है बीमारी जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी ने…

1 day ago

राजस्थान में लू चलने की चेतावनी

पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री दर्ज हो सकता उदयपुर, (एआर लाइव…

1 day ago

सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर लगा बैन हटाया

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्र सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से लगा बैन हटा दिया…

1 day ago

अडाणी ग्रुप की छह कंपनियों को सेबी ने दिया कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज सहित 6 कंपनियों को…

2 days ago

राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन

एआर लाइव न्यूज। राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया। इस…

2 days ago