AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दीवार पर लिखा “मौत का जिम्मेदार सेंटी बन्ना” : शंकालु पति ने पत्नी को मार, की खुदकुशी

arln-admin by arln-admin
March 17, 2020
Reading Time: 1 min read
udaipur husband killed his wife and than sucide him self


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में मंगलवार सुबह पति-पत्नी सुनील सोनी (उम्र 53), सुमन सोनी (उम्र 38) के शव मिले। पत्नी सुमन का शव कमरे में पलंग पर पड़ा था और पति सुनील का शव फंदे से लटक रहा था। पास में दीवार पर मृतक सुनील के नाम से लिखा था “हमारी मौत का जिम्मेदार उमाशंकर उर्फ सेंटी बना है, मुझे माफ करना”।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उमाशंकर उर्फ सेंटी बन्ना भी दंपत्ति के घर के आस-पास ही रहते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि सुनील काफी शंकालु प्रवृति का था। पत्नी घर के बाहर निकल जाए या किसी से बात कर ले तो उस पर शक करता था। इसको लेकर दोनों के बीच रोज झगड़े होते थे। बहुत ज्यादा झगड़े होने से 2017 में इनका मामला समाज-रिश्तेदारों में तक गया था और तब इसने लिखकर दिया था कि अब वह पत्नी पर शक-झगड़ा नहीं करेगा। गत महीनों में दंपत्ति के बीच झगड़े ज्यादा हुए तो सुमन ने महिला थाने में भी शिकायत की थी, तब भी पति सुनील ने लिख कर दिया था कि वह अब शक और झगड़ा नहीं करेगा। हालां कि इसके बावजूद इनके बीच आए दिन झगड़े होते थे।

सिर्फ दंपत्ति रहते थे, संतान नहीं है..

थानाधिकारी चेनाराम ने बताया कि सुनील सोनी और इनकी पत्नी सुमन ही इस घर में रहते थे। इनकी कोई संतान नहीं है। सुनील पेंटिंग का काम करता था। सुमन का शव पलंग पर पड़ा मिला है, वहीं सुनील की मौत फांसी लगाने से हुई है। सुमन के गले पर निशान है। प्रथमदृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि सुनील ने पत्नी सुमन को गला दबा कर मारा हो और फिर इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। हालां कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। उमाशंकर उर्फ सेंटी बना से भी पूछताछ करेंगे। सुनील शंकालु प्रवृति का व्यक्ति था, इस बिंदू पर भी जांच की जाएगी।

Tags: #HamariMautKaJimmedarSentyBannaHai#UdaipurHamariMautKaJimmedarSentyBannaHai#UdaipurHusbandkillHisWife#UdaipurSucideCaseudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .