AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना का कहर : सीएम ने कहा नमस्ते से काम चलाएं, उदयपुर का ट्राइडेंट होटल सीज

राज्य में ठहरे इटली के 21 विदेषी यात्रियों से कोरोना वायरस फैलने का खतरा

arln-admin by arln-admin
March 4, 2020
Reading Time: 1 min read
Namaste Se Kaam Chalayen Hath Na Milayen


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के जयपुर में इटली के नागरिक एंड्रा कार्ली में कोरोना वायरस की पुष्टि होने और उससे प्राप्त जानकारी के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी हो गया है। इसके तहत उदयपुर के ट्राइडेंट होटल के जिन कमरों में यात्री रूके थे, उन 15 कमरों को सीज कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने देश में अब तक कोरोना वायरस के 28 मरीज होने की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आपात स्थिति को देखते हुए उच्च अधिकारियों की बैठक ली और अपील की कि सभी नमस्ते से ही काम चलाएं, हाथ नहीं मिलाएं। चिकित्सा विभाग को अलर्ट पर रहने के निर्देश देने के साथ ही आमजन से भी इसको लेकर एहतियात बरतने की अपील की।

जानकारी सोमवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती हुए इटली के नागरिक कार्ली में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जानकारी मिली कि यह नागरिक अकेला नहीं आया था, बल्कि इटली से 23 यात्रियों का दल 21 फरवरी से 28 फरवरी तक राजस्थान में रहा है। ये यात्री उदयपुर के ट्राइडेंट होटल, झुंझुनू के केस्टल मडावा, बीकानेर के गज केसरी, जैसलमेर के रंगमहल, जोधपुर के पार्क और जयपुर के रमाडा होटल में ठहरे थे। ऐसे में इन सभी होटल, इनके कर्मचारियों और ये यात्री जिन लोगों के भी संपर्क में आए उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। ये होटल और यहां के कर्मचारी 28 दिन के मेडिकल सर्विलांस पर रहेंगे।

Tags: #CoronaVirus#NamasteSeKaamChalayen#NamasteSeKaamChalayenHathNaMilayen#TridentHotelSeizedCoronaVirus#UdaipurCoronaVirus#UdaipurTridentHoteludaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .