उदयपुर की आयड़ के पुनरूद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए 75 करोड़ और सिसारमा पर 8 करोड़ होंगे खर्च
जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य का बजट 2020-2021 पेश किया। गहलोत ने बजट में सात संकल्पों की बात कही और कहा कि यह सात संकल्प बजट की प्राथमिकता होंगे। गहलोत ने अपने बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला सहित हर वर्ग को ध्यान में रखा और सभी को कुछ न कुछ दिया है। मुख्यमंत्री ने बजट विभिन्न विभागों में 53181 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की, साथ ही नयी स्टार्टअप नीति लागू करने की घोषणा की, ताकि युवाओं को रोजगार मिले।
मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में पहला संकल्प निरोगी राजस्थान, दूसरा संकल्प सपन्न किसान, तीसरा संकल्प महिला, बाल और वृद्ध कल्याण, चौथा संकल्प सक्षम मजदूर, छात्र, युवा, जवान, पांचवा संकल्प शिक्षा का परिधान, छठा संकल्प पानी, बिजली और हितों का मान और सांतवां संकल्प कौशल एवं तकनीकि प्रधान सातों संकल्प की बात कही है।
उदयपुर के लिए खास
उदयपुर झीलों की नगरी है, ऐसे में मुख्यमंत्री गहलोत ने उदयपुर की लाइफ लाइन आयड़ नदी और सीसारमा के सौंदर्यीकरण के लिए बजट घोषणा की। आयड़ी नदी के पुनरूद्धार व सौंदर्यीकरण पर 75 करोड़ और सीवरेज परियोजना, सीसारमा के लिए 8 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। उदयपुर शहर स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजनाओं व अन्य कॉलोनियों मेें पेयजल व्यवस्था के लिए 25 करोड़ रूपए का व्यय किया जाएगा।
सड़क दुर्घटना में कमी लाने पर रहेगा फोकस
: तमिलनाडू की तर्ज पर राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित होगी। निजी अस्पतालों को उपचार करना अनिवार्य होगा। यदि कोई अस्पताल उपचार में कोताही बरतता है, इनकार करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकेगी। सड़क सुरक्षा में बेहतरीन काम करने वाले जिलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें 25 लाख और 15 लाख सहित कई पुरस्कार दिए जाएंगे।
: “बजट में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में 2021 तक डीएलसी रेट नहीं बढ़ाई जाएंगी, साथ ही घोषणा की कि 30 जून 2020 तक बकाया स्टाम्प ड्यूटी जमा कराने पर ब्याज व शास्ती की सौ प्रतिशत छूट दी जाएगी।”
: “सीवरेज मेन हॉल में सफाई कर्मियों को सफाई के लिए नहीं उतारा जाएगा। अगर किसी ने सफाई कर्मी को सीवरेज मेन होल में सफाई के लिए उतारा तो संबंधित निकाय अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी और उस पर कार्यवाही की जाएगी। सीवरेज सफाई कार्य मशीनों से होने के लिए बजट में फोकसए 176 करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे।”
स्वास्थ्य-चिकित्सा
- उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर के मेडिकल कॉलेजों से संबंद्ध मुख्य हॉस्पिटल में ऑर्गन रिट्रीवल सेंटर के रूप में विकसित किए जाएंगे।
- राज्य में कैंसर रोगियों को इलाज के लिए कैंसर रजिस्ट्री सिस्टम का चयन किया जाएगा
- राज्य के 150 चिकित्सा संस्थानों में 1000 बैड बढ़ाए जाने की व्यवस्था।
- स्वास्थ्य के सभी विभागों के लिए 14 हजार 533 करोड़ रुपए का बजट
- 100 करोड़ के राजस्थान निरोगी कोष का गठन किया।
- डिजिटल हैल्थ सर्वे करवाया जाएगा ।
- छह नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के लिए भूमि आवंटन की जाएगी।
- जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मिलेगी।
- राज्य का पहला व दूसरा हार्ट ट्रांसप्लाट जयपुर में किया गया। इसके लिए बधाई देता हूं।
- अजमेर रोडए जोधपुर में राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय की घोषणा
- सहायक आचार्य के 4 पद स्वीकृत और जूनियर रेजिडेंट के 69 पद किए जाएंगे स्वीकृतए जी प्लस 8 के आधार पर नए कॉटेज वार्ड बनेंगे
- 5000 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की प्रक्रिया 4 साल में पूर्ण की जाएगी।
- सहायक आचार्य के 4 पद स्वीकृत और जूनियर रेजिडेंट के 69 पद किए जाएंगे स्वीकृतए जी प्लस 8 के आधार पर बनेंगे नए कॉटेज वार्ड
कृषि और किसानों
- प्रत्येक किसान को अनुदान के रूप में 45000 रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे
- कृषि विभाग के लिए 3420 करोड 6 लाख रूपए का प्रावधान
- 150 करोड़ रूपए की लागत से सिंचित क्षेत्र बढ़ाने के लिए 12500 फार्म पौंडों का निर्माण कराया जाएगा।
- 25 हजार सोलर पंप लगाए जाएंगे।
- 200000 टन यूरिया और डीएपी के अग्रिम भंडारण की व्यवस्था की जाएगी
- खजूर की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
- 12 लाख क्विंटल बीज उत्पादन होगा।
- 100 कस्टम हायरिंग केन्द्रों की स्थापना होगी।
- पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगेंगे
- राजस्थान राज्य कृषि उपज अधिनियम2020 और संविदा खेती एवं सेवाएं अधिनियम2020 लाए जा रहे हैं।
महिला कल्याण एवं बाल विकास, सक्षम मजदूर, छात्र, युवा, जवान
- आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी वर्कर और एएनएम के बीच में समन्वय के लिए ध्यान रखा जाएगा।
- 8700 करोड़ का प्रावधान सामाजिक न्याय की योजनाओं के लिए बजट रखा गया है।
- आंगनबाड़ी वर्कर, आशा सहयोगिनी और एएनएम के लिए एप्प विकसित किया जाएगा, यह बेहतर समन्वय के लिए अच्छा कदम होगा
- राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड के गठन की बड़ी घोषणा
- 50000 युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगाए 41 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यक बच्चों के लिए छात्रावास बनवाया जाएगा
- मूक बधिर बच्चों के इलाज के लिए बाल्यकाल की प्रारंभिक अवस्था में ही हियरिंग स्क्रीन की अनिवार्यता को नीति बनाकर लागू करेंगे
- 100 करोड़ के नेहरू बाल संरक्षण कोष का गठन करेंगे
- प्रत्येक संभाग पर हॉस्टल और हाफ वे होम खोले जाएंगेए नेहरु बाल केंद्र खोलने की घोषणा
- टीएसपी एरिया में कौशल विकास केंद्र विस्तारीकरण में 5000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा
- राज्य खेलों की तरह जिला स्तरीय खेलों का आयोजन भी किए जाएंगे
- राज्य खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा
जयपुर शहर में 165 करोड़ रुपए खर्च करके 9 लाख की आबादी होगी
जयपुर शहर में 5 उच्च जलाशयों के निर्माण के लिए पाइप लाइन बदलने का काम किया जाएगा। जयपुर शहर में पेयजल सप्लाई को करेंगे मजबूतए खासतौर से चारदीवारी में बेहतर पेयजल की सप्लाई करेंगेए 165 करोड़ रुपए खर्च करके 9 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
शिक्षा
- 39 हजार 524 करोड़ रुपए का प्रावधान शिक्षा के लिए किया है
- राजीव गांधी ई कंटेंट लाइब्रेरी होगी शुरू।
- 41 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यक बच्चों के लिए छात्रावास बनवाया जाएगा।
- 66 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बनेंगे।
- प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी होगी पेरेंट्स मीटिंग।
- शेष रहे ब्लॉक में महात्मा गांधी इंग्लिश मॉडल स्कूल की स्थापना की जाएगी।
- शनिवार के दिन “नो बैग डे” होगा, इस दिन कोई अध्यापन कार्य नहीं होगा। इस दिन साहित्यिक गतिविधि, पेरेंट्स टीचर मीटिंग, बालसभाएं होंगी।
अन्य
- उद्योगों के लिए सभी अनुमति एक ही जगह से देने के लिए अब वन स्टॉप शॉप प्रणाली लागू करने का फैसला किया है।
- 8633 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का होगा नवीनीकरण, पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए 6220 करोड़ का बजट आवंटित।
- स्थानीय निकाय यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मानव को मैन्युअल सीवर लाइन में नहीं उतारा जाएगा।
- जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर चार लाइन के आरओबी का काम शुरू किया जाएगा।
- 800 मेगा वाट सौर ऊर्जा के इकाई की घोषणा, ग्रामीण क्षेत्र में छोटी पेयजल और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास होंगे।
- किसानों को खेती के लिए दो ब्लॉकों में दिन में बिजली देने की घोषणा इस बजट में की गई।
- प्रदेश में पुलिस के लिए 1682 नए वाहन खरीदे जाएंगे। अब आपराधिक मामलों में डीएनए टेस्ट के लिए जोधपुर व अजमेर में भी प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।
- मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए एसओजी में नारकोटिक्स यूनिट खोली जाएंगी। पुलिस थानों में स्वागत कक्ष के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है।
- बजट में राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता लागू करने की घोषणा करते हुए डीए 12 से 17 प्रतिशत करने की घोषणा की गई।
- क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने की हुई कवायद शुरूए अलवरए बीकानेर और भरतपुर जिले में इसे लागू किया जा रहा है
- जयपुर एयरपोर्ट पर स्टेट फ्लाइंग स्कूल दोबारा स्थापित होगा। बजट में मुख्यमंत्री ने की घोषणा
- हर एक खंड कार्यालय में सहायक व सूचना सहायक का होगा पद जारी करने की घोषणा।


