उदयपुर,(ARLive news)। जिले के जावरमाइंस थाना क्षेत्र के पलूणा स्थित सरकारी स्कूल की शिक्षिका की दिन दहाड़े तलवार से गर्दन काट निर्मम हत्या कर दी गयी। शिक्षिका स्कूल से बाहर निकली ही थी कि वैन में सवार कुछ बदमाश आए और शिक्षिका छाणी निवासी नीतू पुत्री हीरालाल की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोरचरी रखवाकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही इसकी शादी हुई थी। पुलिस परिजनों से रिपोर्ट लेकर कारणों की पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। परिजनों ने एक लड़ेके पर संदेह जताया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी महिला का परिचित ही बताया जा रहा है


