AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर तक पहुंचा कोरोना वायरस.? जयपुर सहित बिहार के सारण और मुंबई में कोरोना वायरस से संदिग्ध मरीज मिले

चीन में पढ़े और रह चुके हैं ये लोग

arln-admin by arln-admin
January 27, 2020
Reading Time: 1 min read
corona virus patient in jaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। चीन में कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ है और दुनिया के अन्य हिस्सों में इससे निपटने की सभी कोशिशें की जा रही हैं। चीन के इस जानलेवा वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। जयपुर में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला है। इसके अलावा बिहार के सारण जिले और मुंबई में भी करोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिले हैं।

रविवार को जयपुर में कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया है। उसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कोरोना वायरस से पीड़ित लड़का चीन में पढ़ रहा है। इस बीमारी का लक्षण मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डीएस मीणा ने पुष्टि की है कि एक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उसका सैम्पल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। अभी कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

चीन से आए युवक-युवति में ही मिले हैं कोरोना वायरस के लक्षण

राजस्थान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा है कि चिकित्सा विभाग को अलर्ट दिया कर दिया है। इसको लेकर एडवांस मैनेजमेंट कर रहे है। भारत सरकार को भी चाहिए कि चाइना से आने वाले हर व्यक्ति की हेल्थ स्क्रीनिंग हो।

बिहार सारण जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की युवती में जानलेवा कोरोना वायरस पाए जाने की आशंका के मद्देनजर बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। सारण के सिविल सर्जन मधेश्वर झा ने आज बताया कि नगर थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती चीन में मेडिकल की पढ़ाई करती है और वह पिछले 22 जनवरी को यहां आई थी। युवती की तबीयत खराब होने के बाद उसे दो दिन पूर्व छपरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि आशंका है कि छात्रा चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आई है।

चीन में अब तक 80 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में 36 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में सरकारी अस्पताल में अलग-थलग रखा गया। इस वायरस के संक्रमण के संदेह में अलग-थलग किया गया यह चौथा व्यक्ति है। गौरतलब है कि चीन के विभिन्न प्रांतों में तेजी से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अबतक 80 लोगों की मौत हो गई है। चीन में इस वायरस के अभी तक 2454 मामले सामने आये है जबकि विश्व भर में 2504 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट है।

Tags: #CoronaVirus#CoronaVirusCaseInJaipur#CoronaVirusRajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .