उदयपुर,(ARLive news)। जिले के ऋषभदेव के बिलख सोमावत में बुधवार को हुए पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद रात को कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी पर पथराव कर दिया और पोलिंग बूथ पर खड़ी पुलिस की बस और पोलिंग पार्टी की गाड़ी को आग लगा दी। ऐसा का ऐसा वाकया खेरवाड़ा के जवास में भी हुआ है। वहां भी चुनाव परिणाम आने के बाद कुछ लोगों ने पोलिंग पार्टी पर पथराव किया। वहां भी माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह पथराव हारने वाले किसी प्रत्याशी के समर्थकों ने किया है।
गनीमत रही पथराव और आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।
मौके पर माहौल बिगड़ने की सूचना पर अधिकारी मय भारी जाब्ता पहुंचे। हालां कि तब तक अंधेरे का फायदा उठज्ञकर उपद्रवी पहाड़ियों पर चढ़ गए और उपर से भी पुलिस पर पथराव किया। देररात तक मौके पर तनाव का माहौल बना रहा।


