AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विरोध की आवाजः हाथों में तिरंगा, लबों पे- हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, आपस में सब…

arln-admin by arln-admin
December 21, 2019
Reading Time: 1 min read
agitation on caa in delhi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। CAA को लेकर पूरा देश इस कानून का विरोध कर रहा है। मुस्लिमो द्वारा हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कही न कही ऐसी अटकले चली थी की हिन्दू-मुस्लिम लड़ाई शुरू हो जाएगी पर मुस्लिमो ने जो विरोध प्रदर्शन के दौरान किया उनको देखकर भाई चारे की भावना फिर जाग गई। तय तो पहले ही हो गया था कि जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर लोगों को इकट्ठा होना है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह सजग और सतर्क थी। लेकिन जब जुमे की नमाज के बाद लोग जामा मस्जिद के बाहर हजारों के हुजूम में निकलने लगे तो सब कुछ बदला हुआ था।

लोगों के हाथों में तिरंगा था, होठों पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, आपस में सब भाई भाई जैसे नारों पुरानी दिल्ली के इलाके के लिए एक अलग ही नजारा था। दीगर बात यह थी कि लोगों में नाराजगी भी थी लेकिन क्या मजाल कि कोई हिंसा जैसी बात भी करता।

आखिर क्यों गांधी गिरी से हो रहे प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप् ले लिया

शाम ढलने के साथ कुछ लोगों का सब्र जवाब दे गया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों को जब गुलाब के फूल देकर स्वागत किया गया, अंदाजा तभी लग गया था शुक्रवार के प्रदर्शन में गांधीगीरी से अपनी बात रखी जाएगी। नमाज के खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारी जब जामा मस्जिद से दिल्ली गेट की ओर बढ़े तो एकबारगी पुलिस को लगा कि माहौल बिगड़ जाएगा। इस भीड़ में प्रदर्शन कर रहे दरियागंज के अहमद तारिक ने कहा कि हम अपनी आवाज सरकार के सामने रख रहे हैं। कोई हिंसा नहीं होगी।

अहमद तारिक ने कहा कि जो लोग हिंसा कर रहे हैं उनके साथ सख्ती होनी चाहिए। इतना कहकर वह भी हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़ गए। भीड़ में नमाज से लौटे हारुन, इश्तियाक और लइक ने बताया कि वह अपनी आवाज रखने के लिए आए है न कि कोई दंगा करने के लिए।  दोपहर एक बजे शुरू हुआ प्रदर्शन जब शाम के चार बजे तक चला तो उपायुक्त कार्यालय के बाहर खड़ी भीड़ ने एक बार फिर नमाज के वक्त पर अपना सिर झुका लिया।

लेकिन फिर क्यो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल कर शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में अचानक हिंसा आ गयी। लोगों का सब्र टूट गया, अंधेरा होते होते गांधीगिरी का माहौल पूरी तरह से बदल गया और आगजनी शुरू कर दी।

Tags: #AgitationOnCAA#CAA

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .