AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देश में CAA के खिलाफ प्रदर्शन, भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन

arln-admin by arln-admin
December 19, 2019
Reading Time: 1 min read
Agitation CAA OR CAB


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/कोलकाता/बेंगलुरु/पटना,(ARLive news)। नागरिकता कानून के खिलाफ सभी वामदल और मुस्लिम संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। यूपी-बिहार से लेकर बंगलूरू में असर देखने को मिल रहा है। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है। जिसको देखते हुए धारा 144 लागू की गई है।

दिल्ली के १४ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली के सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रूकेगी।’ इसमें बताया गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका स्टेशनों के द्वार भी बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रूकेगी।

बंगाल में कोई नई हिंसक घटना नहीं, स्थिति शांतिपूर्ण

नागरिकता कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में गुरुवार को अब तक ताजा हिंसक घटना दर्ज नहीं हुई है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। हालांकि इस कानून का समर्थन करने वाले और विरोध करने वालों के बीच छिटपुट घटनाएं बुधवार को दर्ज हुई थीं। वहीं वामपंथी पार्टियां इस नए कानून के खिलाफ रामलीला मैदान से लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज तक मार्च निकालेंगी। वहीं बुद्धिजीवी वर्ग रामलीला मैदान से हॉग मार्केट तक मार्च निकालने वाले हैं।

कांग्रेस, राकांपा, अन्य पार्टियों ने मोर्चा बनाया

कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा अन्य पार्टियों ने मुंबई में एक मोर्चा बनाया है जो संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन करेगा। मोर्चे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टियों ने मिल कर ‘हम भारत के लोग’ नाम का एक मोर्चा गठित किया है जो यहां अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन करेगा।

कर्नाटक के बेंगलुरु में तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू

नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर लेफ्ट पार्टियों और मुस्लिम संगठनों का बंगलूरू में बंद का आयोजन किया गया है। इसको देखते हुए टाउन हॉल क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बंगलूरू ग्रामीण सहित पूरी राजधानी में सुबह छह बजे से अगले तीन दिनों के लिए धारा 144 को लागू कर दिया गया है।

येदियुरप्पा का पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज बंगलूरू शहर के पुलिस आयुक्त भास्कर राव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी उपाय करने के निर्देश दिए।

पटना में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी

बिहार के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन’ (एआईएसएफ) के सदस्यों ने नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में ट्रेन रोक दी।

ये इलाके हो सकते हैं प्रभावित

अगर इन प्रदर्शन को मंजूरी मिलती है तो लालकिला से जामा मस्जिद, दरियागंज, दिल्ली गेट, आईटीओ, कश्मीरी गेट बस स्टैंड की ओर जाने वाला मार्ग, राजघाट आदि प्रभावित हो सकते हैं। 20 दिसंबर को पुरानी दिल्ली, आईटीओ के अतिरिक्त टॉलस्टाय मार्ग, केजी मार्ग, जनपथ भी प्रभावित हो सकता है।

Tags: #AgitationCAA#CAA#CAB#CABAgitation

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .