शनिवार सुबह परिजन उसे लेकर थाने जाने लगे तो आरोपित ने मिट्टी का तेल डालकर पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की। 90 फीसदी झुलसी किशोरी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। यह सब उस समय हुआ जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही किमी की दूरी पर कानपुर में गंगा सफाई के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
फिलहाल कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बीच आई मिली इस सूचना पर शहर के अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन प्रशासनिक अमला हैलट अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। यहां रेप पीड़िता के आने से पहले ही व्यवस्थाएं चाक-चौबंद और डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल ख़बर लिखे जाने तक किसी गिरफ्तारी की ख़बर नहीं थी।


