उदयपुर,(ARLive news)। राज्य में उदयपुर, बीकानेर और भरतपुर नगर निगम सहित प्रदेश के 49 नगरीय निकायों के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान चल रहा है। उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक मात्र 25.33% मतदान ही हुआ, वहीं कानोड़ नगर पालिका में 55.76% मतदान हो चुका है।
उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ दोपहर 1 बजे तक कहीं नजर नहीं आयी। विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव के लिए मतदाताओं में रूझान नहीं दिख रहा है। हालां कि उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत शाम को बढ़ेगा।
कलेक्टर आनंदी ने रेजीडेंसी स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना जरूरी है। इसलिए हर नागरिक मतदान जरूर करे।




