AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकन्स के साथ ठगी करने वाले दो गिरोह पकड़े : 34 गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
November 15, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur-police-caught call center-fraud-with-americans


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर 14 स्थित अंबर ऑर्बिट कॉम्पलैक्स की दूसरी मंजिल पर छापा मारकर दो महिलाओं सहित 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हाथीपोल पुलिस ने पंचवटी के पास एक ऑफिस पर दबिष देकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोनों ही जगहों पर आरोपियों ने कॉल सेंटर और लोन एजेंसी चला रखी थी और आरोपी अमेरिकन नागरिकों के साथ लोन लेने और टैक्स अधिकारी बनकर इनकम टैक्स का डर दिखाकर ठगी करते हुए पकड़े गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आईजी बिनीता ठाकुर भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकन नागरिकों के साथ ठगी करने के आरोप में दो महिलाओं सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 37 कंम्प्यूटर, सीपीयू, माउस, की-बोड, हैडफोन, तीन सेट मोडेम, राउटर, एक राउटर और 2 लाख 900 रूपए नगद जब्त किया है। सभी आरोपी दिल्ली, अहमदाबाद के रहने वाले हैं। इस कॉल सेंटर के अहमदाबाद निवासी जीनल शाह, अनिल सिंह, मोहित मोवानी, दिल्ली निवासी रूचिर दत्ता, फरीदाबाद हरियाणा निवासी संकेत ह्रदय संचालक हैं। इन आरोपियों ने सेक्टर 14 के अंबर ऑर्बिट कॉम्पलैक्स की दूसरी मंजिल किराए पर ली। यहां इंटरनेशनल कॉल सेंटर जैसा फर्नीचर कर पूरा सेटअप तैयार किया और इन आरोपियों ने अपने-अपने शहरों से युवाओं को इस कार्य के लिए अपॉइंट किया।

पंचवटी स्थित केस नेट एडवांस और पेड डे लोन साइट की एजेंसी से 11 लोग गिरफ्तार कर 13 लेपटॉप और 67 हजार रूपए जब्त किए हैं। यहां के अधिकतर आरोपी राजस्थान के सिरोही, नागौर, हरियाणा के फरीदाबाद रहने वाले हैं।

वारदात का तरीका

आरोपी इंटरनेट के जरिए अमेरिकन नागरिकों को कॉल करते थे। इंटरनेट कॉल के दौरान उनकी एलसीडी स्क्रीन पर अमेरिकन इंग्लिष के वाक्य चलते रहते थे, जिसे देखकर वे अमेरिकन नागरिकों से अमेरिकन इंग्लिश के लहगे में बात करते थे। ये आरोपी अमेरिकन नागरिकों को अच्छे लुभावने ऑफर देकर, लोन देने का झांसा देकर और कभी-कभी आयकर अधिकारी बन इनकम टैक्स की कार्यवाही का भय दिखाकर बात करते थे और ठगी कर ऑनलाइन पैसे मंगवाते थे। लुभावने ऑफर और लोन देने के झांसे में लेकर वेबसाइट पर ऑनलाइन रूपए ट्रांसफर करवा ठगी करते थे।

Tags: #CallCenterAccuse#fraudCallCenter#udaipurnews#UdaipurUpdateudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .