AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा से दशकों पुराना रिश्ता तोड़ेगी शिवसेना, आदित्य ठाकरे बनेगे सीएम..?,

शिवसेना के कांग्रेस-एनसीपी से गठजोड़ के संकेत

arln-admin by arln-admin
November 7, 2019
Reading Time: 1 min read
shivsena can break alliance of bjp


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए महज दो दिन बचे हैं, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 13 दिन बाद भी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। बीजेपी जहां आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने वाली है, वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। फिलहाल, शिवसेना विधायक उद्धव के निवास-स्थान मातोश्री पहुंचना भी शुरू कर दिए हैं।

वहीं, इस दौरान ख़बर है कि शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर कहा है कि किसी भी हालत में महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही बनने जा रहा है। इस बीच शिवसेना को डर है कि कहीं बीजेपी उसके विधायकों को तोड़ न ले और बहुमत के आंकड़े हासिल न कर ले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना अपने विधायकों को टूट-फूट से बचाने के लिए किसी फाइव स्टार होटल में शिफ्ट कर सकती है। खबर है कि उद्धव ठाकरे अपने सभी विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि कांग्रेस शिवसेना और एनसीपी सरकार के पक्ष में खड़ी है। बुधवार को शिवसेना नेता सजय राउत ने एनसीपी नेता शरद पवार से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई कांग्रेस के नेता हुसैन दलवाई से भी मुलाकात की। कांग्रेस का कहना है कि उसका मकसद बीजेपी को सत्ता से बाहर रखना है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस स्पीकर का पद चाहती है। अगर शिवसेना सही में ऐसा समीकरण चाहती है तो उन्हें अपने केंद्रीय मंत्री को पद छोड़ देने के लिए कहना चाहिए। इससे अपनी सही मंशा का अंदाजा होगा। नहीं तो यह सब दिखावा होगा और अंत में बीजेपी-शिवसेना सरकार बना लेगी।

50-50 फार्मूले पर सहमति बने, तो बने भाजपा-शिसेना गठबंधन की सरकार

बीजेपी और शिवसेना दोनों महाराष्ट्र की नई सरकार में अपने दल से मुख्यमंत्री पद चाहती हैं। शिवसेना सीएम पोर्टफोलियो हासिल करने के लिए लगातार दबाव बनाए हुए है। दोनों के पास अकेले बहुमत के आंकड़े नहीं है। ऐसे में अगर दोनों दलों की सहमति होती है, तभी बात आगे बढ़ पाएगी।

288 सीटों वाली विधानसभा में फिलहाल 105 विधायक बीजेपी के हैं, वहीं शिवसेना 56 विधायकों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी है। दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब बहुमत मिलने के बावजूद यह गठबंधन सरकार नहीं बना पा रहा है। शिव सेना 50-50 फार्मूले के तहत सीएम पद पर अड़ी हुई है। हर हाल में चाहती है कि 2.5 साल बीजेपी और 2.5 साल शिवसेना का सीएम हो और इस पर बीजेपी लिखित आश्वासन दे। वहीं कांग्रेस-एनसीपी ने भी मिलकर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिलीं।

सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी

Tags: #MaharashtraChiefMinisterAdityaThakre#MaharashtraCM

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .