AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर नगर निगम चुनाव : कटारिया ने बताया भाजपा का अघोषित घोषणा-पत्र

कटारिया ने कहा भाजपा बोर्ड आने पर इन कार्यो को करवाएंगे

arln-admin by arln-admin
November 6, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur nagar nigam election 2019 mla gulab chand katariya said points of manifesto


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में इस महीने 16 नवंबर का होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष और उदयपुर शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने नगर निगम के भाजपा बोर्ड की उपलब्धियां गिनायीं। लेकिन जब नगर निगम की ज्यादा उपलब्धियां नहीं मिली तो उन्होंने केन्द्र और पिछली राज्य सरकार द्वारा करवाए गए कार्यों और योजनाएं ही गिना दीं। इसके अलावा कटारिया ने भाजपा बोर्ड बनने पर आने वाले पांच सालों में प्राथमिकता के साथ करवाए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।

बीजेपी बोर्ड बनने पर अगले पांच साल में यह काम करवाएंगे : कटारिया

: आने वाले पांच सालों में आयड़ का कार्य पूरा कर इसे सबसे अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाएंगे।

: शहर व आस-पास जितने भी फ्लाईओवर की जरूरत है, वह बनाए जाएंगे।

: विभिन्न कॉलोनियों और सोसायटियों में पार्क डवलप कर देंगे और इनके रखरखाव के लिए फंड तय कर सोसायटी को इसकी जिम्मेदारी देंगे।

: बच्चों की खेल प्रतिभा के लिए दक्षिण विस्तार योजना की तरफ स्टेडियम बनाएंगे।

: यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए सिटी बसों का संचालन करेंगे।

: शहर के मुख्य चौराहों की सड़कों को सीमेंटेड करेंगे, ताकि बार-बार टूटने की समस्या खत्म हो जाए।

निगम की उपलब्धियां नहीं थी तो केन्द्र और पिछली राज्य सरकार के काम गिना दिए

कटारिया ने नगर निगम के भाजपा बोर्ड की उपलब्धियां गिनाते हुए पत्रकार वार्ता की शुरूआत की। पानी की टंकी बनवाने, कुछ जगह पार्किग डवलप करने, वन विभाग के पर्यटन स्थलों को विकसित करने में फंडिंग करने जैसे काम गिनाने के अलावा नगर निगम के काम नहीं मिले तो कटारिया ने केन्द्र सरकार और पिछली राज्य सरकार की स्मार्ट सिटी योजना, उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज, हाईवे निर्माण, एकलिंगपुरा अंडरपास, मादड़ी अंडर पास, विधायक कोष से कराए गए कार्य जैसी योजनाएं और कार्य गिनाए। हालां कि यह सभी कार्य कटारिया ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के दौरान भी गिनाए थे।

निगम द्वारा करवाए जा रहे सीवरेज कार्य की कटारिया ने पत्रकार वार्ता में अपनी तरफ से चर्चा ही नहीं की। जब पत्रकार ने सवाल किया कि सीवरेज से सड़कें टूटी हैं, तो कटारिया ने जवाब दिया कि सीवरेज खुदेगा तो सड़कें टूटेंगी ही।  

मेयर के बजाए यूआईटी सचिव मेहता के काम याद किए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निगम के मेयर चन्द्र सिंह कोठारी भी मंच पर बैठे थे, लेकिन कटारिया को मेयर द्वारा किया गया कोई कार्य ध्यान नहीं आया तो उन्होंने यूआईटी सचिव राम निवास मेहता के कार्यों को ही याद कर लिया। कटारिया ने कहा यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता के जरिए हमने पिछले पांच सालों में शहर के अंदर कई सड़कें आगे खोलकर, नए रास्ते बनाकर एक बेहतर इंटरलिंक रोड नेटवर्क तैयार किया है। अब एक जगह से दूसरी जगह जाने में आमजनता ज्यादा घूमना नहीं पड़ता और समय बचता है।

Tags: #UdaipurNagarNigamElection#udaipurnews#UdaipurNigamElection2019udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .