जयपुर,(ARLive news)। राज्य में गहलोत सरकार ने नगर निगम चुनाव से पहले शुक्रवार को फिर एक बड़ा निर्णय लिया। राज्य की राजधानी जयपुर सहित जोधपुर और कोटा में अब 2-2 नगर निगम होंगे। हर नगर निगम के महापौर होगें, मतलब अब जयपुर, जोधपुर और कोटा में एक नहीं बल्कि 2-2 महापौर होंगे। इसी कारण से नवंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव अब इन तीन शहरों में छह महीन बाद होंगे।
यह जानकारी शुक्रवार को नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने प्रेस कांफ्रेस में दी। इस अवसर पर मुख्य सचेतक महेश जोशी, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग भवानी सिंह देथा, आयुक्त नगर निगम जयपुर वी.पी.सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
तीन शहरों में निगम चुनाव तक राज्य सरकार संभालेगी व्यवस्था
शांति धारीवाल ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, कोटा के वर्तमान नगर निगमों का कार्यकाल नवम्बर में समाप्त हो जायेगा, जिसके बाद वर्तमान निर्वाचित बोर्ड कार्यरत नहीं रह पायेगा और नये नगर निगमों का आम चुनाव होने तक अन्तरिम रूप से प्रशासनिक व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जायेगी। जबकि इन तीन शहरों में निगम चुनाव करीब छह महीने बाद हो सकेंगे।
नवगठित वार्डो के सीमांकन परिसीमन अगले 2-3 माह में पूर्ण करेंगे
शांति धारीवाल ने कहा कि नवगठित नगर निगमों के वार्डो के सीमांकन परिसीमन का कार्य अगले 2-3 माह में पूर्ण करा लिया जायेगा। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग। इनकी मतदाता सूचियां तैयार कर आम चुनाव करा सकेगा। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया छः माह में सम्पन्न होगी।
जयपुर हैरिटेज और ग्रेटर जयपुर नाम से होंगे दोनो नगर निगम
जयपुर शहर में दो नगर निगम होंगे जिसमें पहला नगर निगम जयपुर हैरिटेज जिसमें 100 वार्ड होंगे। सिविल लाईन विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान वार्ड 22 से 31, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र वार्ड 61 से 70, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र वार्ड 71 से 79, हवामहल विधानसभा क्षेत्र वार्ड 80 से 90 एवं आमेर विधानसभा क्षेत्र वार्ड 91 (वर्ष 2014 में अधिसूचित सीमांकन के अनुसार) शामिल होंगे। दूसरा नगर निगम ग्रेटर जयपुर में 150 वार्ड होंगे। विद्याधर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 14, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 से 21, संगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 से 44, बगरू विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 45 से 51 एवं मालवीय विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 52 से 60 (वर्ष 2014 में अधिसूचित सीमांकन के अनुसार) शामिल होंगे।
जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण
जोधपुर में 2 नगर निगम होंगे। जिसमें नगर निगम जोधपुर में 80 वार्ड होंगे। उत्तर में सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 44 से 46 तथा 49 से 55 एवं 59 से 64 कुल 16 वार्ड एवं जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 से 38, 47 व 48 कुल 09 वार्ड, सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 12 से 19 एवं 65 कुल 10 वार्ड शामिल होंगे। इसी प्रकार नगर निगम जोधपुर दक्षिण में 80 वार्ड होंगे। जिनमें सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 42, 43, 56, 57 एवं 58 कुल 05 वार्ड तथा जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 से 31 तथा 39 से 41 कुल 12 वार्ड व सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 से 11 एवं 20 से 22 कुल 13 वार्ड शामिल होंगे।
कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण नगर निगम
कोटा शहर में 2 नगर निगम होंगे। जिसमें नगर निगम कोटा उत्तर में 70 वार्ड होंगे। कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 3, 11 से 19 एवं 34 से 43 कुल 22 वार्ड लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 से 10 एवं 30 से 32 कुल 04 वार्ड शामिल हांेगे। नगर निगम कोटा दक्षिण में कुल 80 वार्ड होंगे। जिसमें कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 से 23, 26 से 28, 44 से 58, 64 एवं 65 कुल 23 वार्ड, लाडपुरा विधान सभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 6, 29, 33, 59 एवं 60 से 63 कुल 8 वार्ड, रामगंजमण्डी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, 5, 24 एवं 25 कुल 4 वार्ड (वर्ष 2014 में अधिसूचित सीमांकन के अनुसार) शामिल होंगे।


