AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

केन्द्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट : महंगाई भत्ता 5% बढाया

सरकार पर 16,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा : 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा लाभ

arln-admin by arln-admin
October 9, 2019
Reading Time: 1 min read
modi cabinet increased 5% DA of central employees


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली,(ARLive news)। कैबिनेट बैठक में आज मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियो को दिवाली गिफ्ट दिया है। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढाया है यानी 12% से बढ़ाकर 17% कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर 16,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 12 फीसदी से बढ़कर अब 17 फीसदी हो गया है। इसका लाभ जुलाई 2019 से मिलेगा। इसके साथ ही पीओके से आए विस्थापितों को 5.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में सौगात का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ाकर 17% कर दिया गया है। दिवाली के त्योहार पर हमारे 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को इससे लाभ मिलेगा। मोदी सरकार के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में हमने काफी अच्छा काम किया है और उसका असर भी नजर आ रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि पहली बार एक बार में ही 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

पीओके से विस्थापित हुए 5300 परिवार 5.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 

प्रकाश जावड़ेकर ने पीओके के विस्थापितों के लिए मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि इससे ऐतिहासिक भूल सुधार का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, आज कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। पीओके से विस्थापित हुए 5300 परिवार जो देश के दूसरे हिस्सों में बस गए और फिर जम्मू-कश्मीर में ही लौट गए उन्हें 5.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह विस्थापित हुए परिवारों के साथ हुई ऐतिहासिक गलती सुधारने के तौर पर लिया गया कदम है।

केंद्रीय कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना में और तेजी लाने का फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी तक सिर्फ 2 ही राज्य हैं बंगाल और दिल्ली जिन्होंने इसे शुरू नहीं किया। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को इलाज के लिए 5 लाख तक की सहायता राशि का अब तक 31 लाख लोगों का कार्ड बन चुका है। सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए आधार मुहैया कराने की अनिवार्यता की मियाद भी बढ़ा दी है। अब किसानों को 30 नवंबर तक आधार उपलब्ध कराना होगा। पहले यह तिथि 1 अगस्त 2019 थी।

Tags: #5increased#centralGovernment#ModiGOVERNMENT

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .