उदयपुर,(ARLive news)। मादड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई 19 लाख 72 हजार रुपये की डकैती मामले में उदयपुर पुलिस ने आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सभी बदमाशों को नामजद कर लिया है।
एसपी कैलाश चंद्र विश्नोई ने बताया कि पीएनबी बैंक में हुई लूट मामले में जयपुर के कोटपूतली निवासी प्रदीप पुत्र दाताराम गुर्जर, सवला खुर्द जोधपुर निवासी दयाल सिंह पुत्र मनोहर सिंह, बानसूर भिवाड़ी निवासी विनोद पुत्र जावरमल, सामेपुर जोधपुर निवासी मगदान पुत्र रानीदान चारण और उदयपुर के कुराबड़ निवासी मांगीलाल पुत्र भंवर लाल रैगर को नामजद किया है। इन सभी बदमाशों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस ने इन बदमाशों के घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। हालांकि कि सभी अपने घरों से फरार है। इनकी सूचना देने वाले कि पहचान गोपनीय रखी जयेंगी।


