Site iconSite icon AR Live News

घर के अंदर युवक के सिर में गोली मार की हत्या : क्षेत्र में खौफ और सनसनी का माहौल

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा चौराहे से उमरड़ा रोड की तरफ रोड पर मनवार होटल के सामने गली स्थित घर में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रात को उसके दोस्त और मकान मालिक अनिल पालीवाल जब घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में खौफ और सनसनी का माहौल है।

सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक पठानकोट निवासी राहुल पंजाबी (28) है। यह उदयपुर में सिक्स लेन हाइवे का काम कर रही सद्द्भाव कंपनी में काम कर रहा था। मृतक के सिर में लगी गोली आरपार हो गयी, जो मौके पर बरामद हो गयी है। युवक की हत्या को लेकर उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

दोस्तों के घर आज ही आया था राहुल पंजाबी

 अब तक हुई पड़ताल में सामने आया है कि राहुल पंजाबी की आज तबियत खराब थी। इससे वह काम पर नही गया था। जिस जगह उसकी हत्या हुई, यहाँ उसके सहकर्मी दोस्त किराये पर कमरा लेकर रहते है और फर्स्ट फ्लोर पर मकान मालिक रहते है। तबियत खराब होने से राहुल दोस्त के घर ही रुक गया, वही सभी सहकर्मी दोस्त काम पर निकल गए, मकान मालिक भी घर पर नही था। रात करीब 8 बजे के बाद जब दोस्त और फिर मकान मालिक घर पहुंचे और कमरा खोला तो राहुल पंजाबी जमीन पर मृत अवस्था मे पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी, सिर से आर पार हुई गोली तो शव के पास पड़ी थी, लेकिन पिस्टल मौके पर नही थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मकान मालिक और दोस्तों से पूछताछ कर तफ्तीश कर रही है।

Exit mobile version