उदयपुर,(ARLive news)। पिछले दो दिनों से उदयपुर में हो रही अच्छी बारिश के चलते सोमवार को छोटा मदार भी छलक गया और इसी के साथ अब बड़ा और छोटा दोनों मदार का पानी फतहसागर में आना शुरू हो गया है। इधर 9 फीट भराव क्षमता वाला गोवर्धन सागर भी छलक गया है, गोवर्धन सागर को देखने कई लोग वहां पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मदार छोटा की क्षमता 21 फीट और मदार बड़ा की क्षमता 24 फीट है। मदार बड़ा के छलकने बाद लिंक नहर में तो पानी आ रहा था, लेकिन छोटा मदार छलकके के बाद पानी का बहाव बढ़ा और मदार का पानी नहर से होता हुआ फतहसागर तक पहुंचने लगा है।
फतहसागर 6.5 फीट हुआ, दोहरी आवक शुरू
अब फतहसागर में पानी की पीछोला और मदार से दोहरी आवक शुरू हो गयी है, फतहसागर अब 6.5 फीट तक भर चुका है। दोहरी आवक से उम्मीद की जा है कि फतहसागर जल्द ही भर जाएगा।


