AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में कटौती, एसपीजी खत्म..!

arln-admin by arln-admin
August 26, 2019
Reading Time: 1 min read
MANMOHAN SINGH


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा हटा दी गई है। सिंह को हालांकि जेड प्लस सुरक्षा जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देव गौड़ा की एसपीजी सुरक्षा भी हटा दी गई है। इसके बाद अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गांधी परिवार को ही एसपीजी सुरक्षा जारी रहेगी। अक्तूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1985 में एसपीजी की स्थापना की गई थी।

गृह मंत्रालय के अनुसार सभी सुरक्षा एजेंसियों के नियमित मूल्यांकन के बाद यह निर्णय लिया गया है। भारत के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों को एसपीजी सुरक्षा प्रदान की जाती है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने सोमवार को बताया, “वर्तमान की सुरक्षा समीक्षा नियमित तौर पर होने वाला एक पेशेवर कार्य है। यह सुरक्षा एजेंसियों के मूल्यांकन पर आधारित है। डॉ मनमोहन सिंह को जेड+ की सुरक्षा मिलती रहेगी।”

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने कुछ सांसदों की सुरक्षा घटाने का फैसला लिया था जिसके बाद 1300 से अधिक कमांडो इस ड्यूटी से मुक्त हुए थे। दरअसल, गृह मंत्रालय ने 350 वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। इसके बाद सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एनएसजी और दिल्ली पुलिस के कमांडो को इस कार्य से मुक्त कर दिया गया था।

Tags: #ManmohanSingh#spgSecurity

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .