AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीछोला से फतहसागर में पानी की आवक शुरू : लिंक नहर के गेट खोले गए

arln-admin by arln-admin
August 17, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur pichhola fatahsagar link nahar gate opend


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। पीछोला झील के 9 फीट के पार होने के बाद जल संसाधन विभाग ने पीछोला से फतहसागर लिंक नहर के गेट खोल दिए हैं। इसी के साथ इस मानसून में फतहसागर में पानी की आवक शुरू हो गयी है। जल संसाधन विभाग ने शनिवार दोपहर 1.30 बजे पीछोला-फतहसागर लिंक नहर के गेट खोले हैं।

मानसून में अब तक अच्छी बारिष नहीं होने से फतहसागर का जल स्तर माइनस 5 (-5) फीट नीचे चला गया था। बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो फतहसागर के जल्द भरने की उम्मीद है। हालां कि फतहसागर में अभी पीछोला लिंक नहर से ही आवक शुरू हुई है। मदार तालाब के भरने के बाद जब वहां से फतहसागर में पानी आएगा तो इसमें दोहरी आवक शुरू होगी और इसके बाद फतहसागर फिर से लहलहा उठेगा।

इस वीकेंड शहरवासियों के पास घूमने के कई स्थल

शहर में फतहसागर, पीछोला के गणगौर घाट, अमरई घाट सहित इस शनिवार, रविवार शहरवासियों और पर्यटकों के पास घूमने के कई स्थल हैं। गौरमघाट का झरना भी पूरे उन्माद के साथ गिर रहा है और वहां तक पहुंचने के लिए सुरम्य घाटियों के बीच का सफर आकर्षण का केन्द्र बन गया है। हालां कि कुछ बड़े पत्थरो के रेलवे ट्रेक पर गिर जाने से गौरम घाट जाने वाली ट्रेन को रद्द किया गया है। उबेश्वर जी की तरफ भी कई झरने शुरू हो गए हैं। सीसारमा नदी को देखने का भी अलग रोमांच होगा।

देखिए : पीछोला का पानी पहुंचा फतहसार

Tags: #PichholalinkNahar#UdaipurFatahsagar#UdaipurPichhola#UdaipurRain

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .