AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ ट्रेनिंग लेंगे धोनी

arln-admin by arln-admin
July 22, 2019
Reading Time: 1 min read
ms dhoni will take training with army in jammu kashmir


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर,(ARLive news)। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी ट्रेनिंग की इजाजत दे दी। महेंद्र सिंह धोनी अब पैराशूट रेजीमेंट के साथ दो महीने की आर्मी ट्रेनिंग लेंगे। हालांकि स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी कहां ट्रेनिंग लेंगे, लेकिन यह जरूर कहा गया है कि उनकी ट्रेनिंग का कुछ हिस्सा जम्मू और कश्मीर में हो सकता है।

आर्मी चीफ ने धोनी को आर्मी ट्रेनिंग की इजाजत देते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें किसी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। मुंबई में वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया। एक महीने के इस दौरे के लिए महेंद्र सिंह धोनी को टीम में नहीं चुना गया है।

दो महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई चयनकर्ताओं को पहले ही यह सूचित कर दिया था कि दो महीने तक वह किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि से दूर रहेंगे, क्योंकि वह पैराशूट रेजीमेंट के साथ दो महीने की आर्मी ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। बीसीसीआई ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।

टीम इंडिया के चयन के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट किया कि महेंद्र सिंह धोनी ने दो महीने तक क्रिकेट से ब्रेक लेने की जानकारी पहले ही दे दी थी। उन्होंने बताया था कि वह आर्मी की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। इसके अलावा संवाददाता सम्मेलन में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी महान खिलाड़ी हैं और वह जानते हैं कि उन्हें संन्यास कब लेना है। इसलिए उन्हें नहीं लगता कि इस पर चर्चा की जानी चाहिए। बता दें कि वेस्टइंडीज के एक महीने के दौरे पर भारत को तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलना है।

Tags: #army#MSdhoni#MSdhoniwillTakeTrainingWthArmycricket

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .