Home

चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को होगा प्रक्षेपित : मिशन मून पर बोला इसरो

बेंगलुरु/नई दिल्ली,(ARLive news) चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को लॉन्च होगा। इसरो ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। भारत का चांद पर दूसरा मिशन चंद्रयान-2 जो कुछ तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया था अब वह 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो के मुताबिक, तकनीकी दिक्कत के चलते 15 जुलाई को चंद्रयान-2 लॉन्चिग टाल दी गई थी। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सोमवार सुबह दो बजकर 43 मिनट पर होगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को ट्वीट किया, चंद्रयान-2 प्रक्षेपण जो 15 जुलाई 2019 को तकनीकी खराबी के चलते रोक दिया गया था, वह अब सोमवार 22 जुलाई 2019 तड़के दो बजकर 43 मिनट पर होगा।

बाहुबली कहे जा रहे भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी मार्क-।।। के जरिए होने वाला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 14 जुलाई देर रात 2:51 बजे होना था। मिशन के प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दिया गया था। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिक उस समस्या की गंभीरता का आकलन कर रहे हैं, जिसने महत्वाकांक्षी 976 करोड़ रुपये के चंद्र मिशन को रोक दिया था।

arln-admin

Recent Posts

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड : उदयपुर में पारा 43 डिग्री पहुंचा, प्रदेश में सर्वाधिक पिलानी में 47.2 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में आग बरसा रहा सूरज उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप…

12 hours ago

फर्जी मार्कशीट से 42 अभ्यर्थियों ने हासिल की डाकपाल की नौकरी: दो गिरफ्तार

40-50% से दसवीं-बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों की फर्जी…

16 hours ago

पुलिस ने लक्ष्मण सिंह झाला को हिमाचल प्रदेश से पकड़ा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुखेर थाना पुलिस ने मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर हमला करने के…

2 days ago

भीलवाड़ा: बच्ची से गैंग रेप कर कोयले की भट्टी में जिंदा जला देने वाले हैवानों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

भीलवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। शाहपुरा (भीलवाड़ा) के कोटड़ी में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप कर कोयले…

2 days ago

RBSE 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम जारी…

2 days ago

ईरान के राष्ट्रपति रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का विमान हादसे में निधन हो…

2 days ago