AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चार दिन से लापता युवक का शव अभयारण्य के पास मिला : शराब तस्करों पर हत्या का अंदेशा

arln-admin by arln-admin
July 12, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur missing man murdered


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के जावरमाइंस थाना क्षेत्र के पीलादर से लापता हुए युवक रमेश पुत्र मोडजी पटेल की लाश शुक्रवार सुबह जयसमंद अभयारण्य के पास ढीमड़ा बाग के पास मिली। आरोपियों ने रमेश की तलवार से हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

जावरमाइंस एसएचओ भरत योगी ने बताया कि रमेश चार दिन से लापता था। इसको लेकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस रमेश की तलाश कर रही थी कि उसका जयसमंद अभयारण्य के पास वन क्षेत्र में काफी अंदर जाकर शव मिला है। आरोपियों ने हत्या कर लाश जंगल के अंदर फेंक दी थी, ताकि किसी को पता नही चल सके। रमेश के हत्या के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

जंगल में सात किलोमीटर अंदर पैदल चलकर पहुंची पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रमेश को कुछ काम होने के नाम से बुलाया था। आरोपी रमेश को घर से साथ लेकर गए और फिर उसकी तलवार से हत्या कर दी और लाश जंगल के अंदर फेंक दी। पुलिस को जंगल के अंदर लाश होने का पता चला। उस क्षेत्र में गाड़ी भी नहीं चलती है। इस पर पुलिस जाब्ता पैदल-पैदल करीब सात किलोमीटर तक जंगल के दुर्गम रास्ते से होते हुए चिह्नित स्थान पर पहुंचा, जहां रमेश पटेल की लाश थी। हत्या के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शराब तस्करों पर हत्या का अंदेशा, हालां कि पुलिस ने नहीं की पुष्टि

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक रमेश पटेल लकड़ी और ठेकेदारी का काम करता था। हालां कि हत्या के पीछे शराब तस्करों के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालां कि पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है और शराब तस्करी से संबंधित कारण होने की अभी तक कोई पुष्टि भी नहीं  की है।

थानेदार का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ होनी बाकि है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags: #missingmanmurdered#udaipurMurderCase

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .