AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कांस्टेबल ने भांप लिए बदमाशों के इरादे : फिल्मी स्टाइल में धरे गए चेन स्नैचर्स का वीडियो वायरल

arln-admin by arln-admin
July 10, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest chain snachers from the chain snaching spot


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देखें पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के पॉश इलाके सर्वऋतु विलास में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बाइक सवार चैन स्नेचर को महिला के साथ चैन स्नेचिंग करते ही धरदबोच लिया। इस पूरी घटना और पुलिस की कार्यवाही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गयी और इसका वीडियो काफी रोचकता और चर्चा का विषय बना।

खासबात यह रही कि गोवर्धन विलास थाने के कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह की पुलिसिया नजरों ने बदमाशों के इरादे को भांप लिया था। दो युवक बाइक पर गोवर्धन विलास से सूरजपोल की तरफ आ रहे थे। कांस्टेबल राजेन्द्र वहां से गुजरा, उसे इन दोनों युवकों की गतिविधि कुछ संदिग्ध लगी, तो उसने इनका पीछा करना शुरू कर दिया।

ऐसे समझें पूरा घटनाक्रम

: संदिग्ध युवक सूरजपोल थाना क्षेत्र के सर्वऋतु विलास कॉलोनी पहुंचे और एक महिला के पास जाकर रूके और फिर कुछ आगे बढ़कर धीरे-धीरे वापस आने लगे।

: संदिग्ध युवकों का पीछा कर रहे कांस्टेबल राजेन्द्र ने तत्काल सूरजपोल थाने पर इसकी सूचना दी और युवकों के चैन स्नेचिंग की वारदात करने का अंदेशा जताते हुए पुलिस को वहां भेजने के लिए कहा।

: कांस्टेबल की सूचना पर थानाधिकारी ने तत्काल क्षेत्र में घूम रही सिग्मा बाइक को मौके पर भेजा।

: बदमाश युवकों ने पास खड़ी महिला के गले पर झपट्टा मार कर उसके साथ चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था और बाइक पर सवार होकर भागने की फिराक में थे।

: उसी समय सिग्मा बाइक सवार दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे

: गोवर्धन विलास के कांस्टेबल राजेन्द्र और सूरजपोल थाने की सिग्मा बाइक पर पहुंचे दो जवानों ने बदमाशों की बाइक के आगे अपनी बाइक आड़े लगाते हुए उन्हें रोका और धरदबोच लिया।

कॉलोनी के चप्पे चप्पे पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई चैन स्नेचिंग की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया हो और उसी समय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी हो और बदमाशों को धरदबोचा हो। और यह पूरा घटनाकम वहां के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी कैद हो गया हो। कॉलोनी वासियों ने बताया कि उन्होंने अपनी कॉलोनी के चप्पे चप्पे पर नाकोड़ा टेलीकॉम के सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। और नाकौड़ा टेलीकॉम के अनिल नाकौड़ा इनकी देखरेख करते हैं।

पिछले दिनों हुई वारदातें खुल सकती हैं

इन बदमाशों ने जिस मोडस ऑपरेंडी से इस वारदात को अंजाम दिया, उसी तरह से पिछले दिनों में दो वारदातें हो चुकी हैं। ऐसे में पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पिछले दिनों ही वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Tags: #police#UdaipurChainSnacher

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .