AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरपंच का फार्म हाउस तस्करी की शराब का गोदाम, अवैध शराब की 500 से ज्यादा पेटी बरामद

आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही : कांग्रेस समर्थित सरपंच है प्रकाश डांगी, घर से फरार

arln-admin by arln-admin
July 1, 2019
Reading Time: 1 min read
सरपंच का फार्म हाउस तस्करी की शराब का गोदाम, अवैध शराब की 500 से ज्यादा पेटी बरामद


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के आबकारी विभाग की ईपीएफ विंग की टीम ने डबोक के दरौली सरपंच प्रकाश डांगी के फार्म हाउस पर छापा मार बड़ी संख्या में तस्करी के लिए रखी हरियाणा मेड अवैध शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब की कीमत 20 लाख से ज्यादा आंकी जा रही है।

फार्म हाउस को अवैध शराब का गोदाम बनाया हुआ था। फार्म हाउस के कमरों में अवैध शराब के कर्टन रखे हुए थे। आबकारी टीम देेेर रात तक फार्म हाउस में रखे शराब कर्टन की गिनती करती रही।

आबकारी डीएसपी राजेन्द्र सिंह जैन ने बताया कि कार्यवाही जारी है, टीमें मौके पर मौके की कार्यवाही के साथ ही दरौली सरपंच प्रकाश डांगी की तलाश कर रही है। सरपंच घर से अभी फरार है। उसके दरौली में बने एक फार्म हाउस पर आबकारी की 2 टीमों ने छापा मारा है। फार्म हाउस पर बने कमरों में अवैध शराब के 500 से ज्यादा कर्टन बरामद हुए है और गिनती अभी जारी है। यह शराब हरियाणा मेड है।

यहां से तस्करी होती थी शराब

अब तक कि कार्यवाही में पता चला है कि फार्म हाउस को तस्करी के लिए लायी गयी शराब का गोदाम बनाया हुआ था। यहाँ शराब लाकर इकट्ठी होती थी और फिर गुजरात औऱ स्थानीय मार्किट में सप्लाई होती थी। सरपंच के पकड़े जाने पर ही पता चलेगा कि वह यहां के लोकल मार्किट में हरियाणा की शराब अवैध रूप से कैसे बेचता था औऱ गुजरात मे किन तस्करों से मिलीभगत कर वहां सप्लाई करता था।

सरपंच के यहाँ इतनी भारी मात्रा में अवैध शराब से टीमें भी अचंभित

कार्यवाही कर रही टीम ने जब छापा मारा तो सरपंच के फार्म हाउस पर इतनी भारी मात्रा में रखी अवैध शराब देख कर अचंभित रह गयी।

Tags: #BJPsarpanch#Excise#IllegalLiquorsarpanchudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .