AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी : उदयपुर में पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक रेस्ट

arln-admin by arln-admin
June 22, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur police week off day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरजपोल थाने से हुई शुरूआत।

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले काफी सालों से साप्ताहित रेस्ट देने की उठ रही मांग पूरी होने जा रही है। उदयपुर पुलिस ने इस ओर एक सकारात्मक कदम उठाया है। उदयपुर एसपी ने जिले के सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक रेस्ट देने का निर्णय किया है और पायलट प्रोजेक्ट के तहत सूरजपोल थाने से इसकी शुरूआत भी कर दी है। सूरजपोल थाने में दो सप्ताह तक इस व्यवस्था का फीडबैक लिया जाएगा। सकारात्मक परिणाम रहने पर इसे जिले के सभी थानों में लागू किया जाएगा।

एसपी कैलाश चन्द विश्नोई ने बताया कि पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य और कार्यकुशलता में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं। थाना, चौकी और पुलिस लाइन में जिन पुलिस कर्मियों को कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता हैं, उन्हें साप्ताहिक रेस्ट दिया जाना प्रस्तावित है। इसकी शुरूआत सूरजपोल थाने से कर दी गयी है। एक दिन में थाने का 1/7 स्टाफ (कुल स्टाफ का सातवां हिस्सा) रेस्ट पर रहेगा। इस तरह थाने के हर स्टाफ को सप्ताह के सात दिन में किसी एक दिन रेस्ट दिया जाएगा।

पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी करने के बाद अगले दिन रेस्ट पर जा सकेगा। पूरे दिन वह अपने परिवार, घरेलू कार्य कर सकेगा। उस दिन उसे थाने पर नहीं आना होगा। 24 घंटे रेस्ट के बाद अगले दिन सुबह रोल कॉल में आना होगा।सूरजपोल थाने में दो सप्ताह तक इस व्यवस्था का फीडबैक लिया जाएगा और उसके आधार पर जिले के सभी थानों में इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया जाएगा।

आवश्यक ड्यूटी में निरस्त होगा यह वीकली रेस्ट

जारी हुए आदेश के अनुसार मेले, त्यौहार, वीवीआईपी विजिट, धार्मिक उत्सव सहित अन्य कानून व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान साप्ताहिक रेस्ट नहीं दिया जाएगा। ड्यूटी के चलते अगर यह रेस्ट एक सप्ताह नहीं मिल सका तो यह अगले सप्ताह समायोजित नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में यह पुलिसकर्मी को सप्ताह में एक दिन रेस्ट देने की व्यवस्था के रूप में लागू होगी है। खासबात यह है कि इस रेस्ट के दौरान पुलिसकर्मी नियंत्रण अधिकारी की स्वीकृति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा।

Tags: #OneDayWeekOff#police#weekOFFudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .