नई दिल्ली,(ARLive news)। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में एक सड़क हादसा हो गया है। नीला गुंबद के पास फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बेकाबू कार ने रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए हैं। दिल्ली में नशे में धुत ड्राईवर ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय के साउथ एशिया जोन के कंट्री मैनेजर ने हजरत निजामुद्दीन इलाके में नीले गुंबद के पास सेंट्रल वर्ज पर अपनी होंडा डब्ल्यूआरवी कार सोते हुए 4 लोगों पर चढ़ा दी। इस हादसे में एक बेघर व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।
डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि आरोपित कार चालक पंखा रोड निवासी अभिषेक दत्त है। हादसे के समय उसने शराब पी रखी थी और कार में अकेला था। रात आश्रम में एक पार्टी थी। कार ने सेंट्रल वर्ज पर सो रहे साहिब, शेख साजू, नौशाद और आरिफ को कुचल दिया। पुलिस ने चारों को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां आरिफ को मृत घोषित कर दिया गया। साहिब की हालत गंभीर बनी हुई है।


