AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान मुख्यमंत्री गहलोत बन सकते हैं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ?

arln-admin by arln-admin
June 21, 2019
Reading Time: 1 min read
Gehlot replace rahul gandhi as president of congress


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कहने के बाद पार्टी ने नया अध्यक्ष की तलाश कर दी है, इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सोनिया गांधी के विश्वासपात्र कहे जाने वाले राजस्थान केे अशोक गहलोत को नेशनल कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि तीन बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को केन्द्रीय संगठन की जिम्मेदारी देकर दिल्ली बुला लिया जाएगा। इस चर्चा से राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा ने भी फिर से जोर पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि अशोक गहलोत को नेशनल कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा रहा है या नहीं..! इसके बाद राजस्थान में राज्य सरकार की दिशा तय होगी, कि मुखिया गहलोत रहेंगे या पायलट।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक गहलोत को दिए जाने के पीछे गत वर्ष में देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में रहे बेहतर प्रदर्षन भी एक कारण माना जा रहा है। इसके अलावा गहलोत सोनिया गांधी के विश्वासपात्र व्यक्तियों में शुमार हैं और सबको साथ लेकर चलने वाले सधे हुए संजीदा राजनेता भी हैं। खासबात कि भ्रष्टाचारों के आरोपों से घिरी रही कांग्रेस सरकार में अशोक गहलोत ऐसे नेता हैं, जिनके उपर आजतक कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। उनकी साफ छवि और जमीन से जुड़े होने का गुण भी उन्हें गांधी परिवार के करीब लाता है।

Tags: #ashokgahlot#INC#NAATIONALCONGRESS#PRESIDENT#rajasthanCM

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .