AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा युवा मोर्चा ने नमो विचार मंच के रतलिया और उसके साथी पर किया हमला, मारपीट-तोड़फोड़ की

पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप। वर्चस्व की लड़ाई कहीं खूनी संघर्ष में न बदल जाए ?

arln-admin by arln-admin
June 7, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur praveen ratlia


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जानिए कल रात से लेकर पूरे दिन चला घटनाक्रम। 

उदयपुर,(ARLive news)। नगर निगम चुनाव से पांच महीने पहले ही उदयपुर शहर में राजनीति गर्माने लगी है, लेकिन इस बार आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं हुए, बल्कि भाजपा युवा मोर्चा और नमो विचार मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में संघर्ष हुआ है।

इस पूरे घटनाक्रम में जुबानी जंग का आवेश मारपीट और गाड़ियों की तोड़-फोड़ तक आ पहुंचा है। खासबात है कि पुलिस दोनों ही पक्षों को रोकने पर असफल साबित हुई है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पुलिस भी भाजपा युवा मोर्चा के पक्ष में एकतरफा कार्यवाही कर रही है। यही कारण हुआ कि रात को नमो विचार मंच के प्रवीण रतलिया के साथी हनी कुमावत के घर पर तोड़फोड़ और अभद्रता करने के बाद सुबह फिर भाजपा पार्षद, भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रवीण रतलिया और हनी कुमावत के साथ मारपीट की।

तीन महीने पहले हुए घटनाक्रम की एफआईआर पर भड़के हैं भाजयुमो कार्यकर्ता

यह मामला तीन दिन पहले से तूल पकड़ा हुआ है। नमो विचार मंच के प्रवीण रतलिया ने भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी और भाजपा नेता सुशील जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी है। यह एफआईआर तीन महीने पहले भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के साथ पहुंचे प्रवीण रतलिया के साथ हुई अभद्रता और गाड़ी की तोड़फोड़ से संबंधित थी।

नमो विचार मंच के प्रवीण रतलिया ने कोर्ट के जरिए सूरजपोल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी और इसके बाद फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। रतलिया की पोस्ट के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पोस्ट पर काफी कमेंट किए। दोनों पक्षों के बीच फोन पर एक-दूसरे को धमकियां दी गयी।

4 पॉइंट में पढ़ें कल रात से शुरू आज दिनभर का घटनाक्रम

1 : गुरूवार रात भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण रतलिया के मित्र नमो विचार मंच के सदस्य सेक्टर 14 निवासी हनी कुमावत के घर पहुंचे और हंगामा कर मामूली तोड़-फोड़ की और धमकाया। सूचना मिलते ही रात को पुलिस मौके पर पहुंची। हनी कुमावत ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ सवीना थाने में रिपोर्ट दी। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हनी कुमावत के खिलाफ पत्थर फेंकने की क्रॉस रिपोर्ट दी। पुलिस ने रात को मामला शांत करवाया।

2 : शुक्रवार सुबह प्रवीण रतलिया ने हनी कुमावत के घर सभी मीडिया कर्मियों को बुलाया और बीती रात हुए घटनाक्रम से अवगत करवाया। इस प्रेसवार्ता के बाद प्रवीण रतलिया, हनी कुमावत कार से भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी ऑफिस ज्ञापन देने जा रहे थे, कि सेक्टर 11 में भाजपा पार्षद विजय प्रजापत के कार्यालय के बाहर भाजयुमो के कई कार्यकताऔ ने इनकी गाड़ी को रोका, रतलिया जान बचाकर वहां से निकल गया, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रवीण रतलिया की गाड़ी तोड़ दी और हनी कुमावत से मारपीट की।

3 : प्रवीण रतलिया मदद के लिए कलेक्ट्री में एसपी ऑफिस पहुंचा और एसपी से मिलना चाहा, लेकिन किसी कार्य में व्यस्तता के चलते एसपी रतलिया से मिल नहीं पाए और दूसरे अधिकारी से मिलने के लिए कहा। इस पर आवेश में आया रतलिया साथियों के संग कलेक्ट्री परिसर में ही धरने पर बैठ गया और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी आए, जाब्ते ने कलेक्ट्री परिसर में हंगामा करने पर प्रवीण रतलिया को सीआरपीसी की धारा 151 में गिरफ्तार कर पांबद करवाया।

4 : पुलिस ने हनी कुमावत को हॉस्पिटल पहुंचाया और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट ली। हालां कि शाम तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है। प्रवीण रतलिया ने आरोप लगाया है कि भाजयुमो कार्यकर्ता हमें रात से घेरकर मारने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस सबकुछ जानती है, लेकिन इन लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

रिपोर्ट आयी है पाबंद करवाएंगे

सवीना थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि रात को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को धमकाने की रिपोर्ट दी थी। सुबह भाजपा पार्षद विजय प्रजापत के कार्यालय के बाहर प्रवीण रतलिया और उसके साथी हनी के साथ मारपीट, गाड़ी की तोड़-फोड़ का घटनाक्रम सामने आया हैं, प्रवीण रतलिया के साथी की ओर से रिपोर्ट प्राप्त हुई हैै, सभी को पाबंद करवाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता ने प्रवीण रतलिया के के खिलाफ भी रिपोर्ट दी है, दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर जांच की जा रही है।

Tags: #BJYM#police#PraveenRatliyaudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .