AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राह चलती महिलाओं से पर्स छीनने वाले उचक्के पकड़े गए

पर्स स्नेचिंग की कबूली वारदातों में कई तो पीड़िताओं ने दर्ज तक नहीं करवायी

arln-admin by arln-admin
June 2, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur purse snatcher


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। राह चलते महिलाओं से पर्स छीनने वाले दो उचक्कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में पर्स छीनने की कई वारदातें कबूली, लेकिन जब पुलिस ने संबंधित थानों में चेक किया तो अधिकतर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि छोटी वारदातें होने से कई महिलाओं ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज ही नहीं करवायी है।

थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि धोलीमगरी निवासी शाहरूख खान 19 उर्फ आकाश पुत्र फारूख मोहम्मद और मल्लातलाई निवासी अल्फेज मोहम्मद 18 उर्फ अजमेरी पुत्र नवाब मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राह चलती महिलाओं से पर्स छीनने और राहगीरों को चाकू दिखाकर पैसे लूटने की कई वारदातें कबूली हैं।

11मई को कृष्णपुरा निवासी अनुसूईया पत्नी आनन्द यादव ने थाने पर रिपोर्ट दी थी कि वह सुबह 8ः30 बजे मेरे मकान से नौकरी के लिये जनरल हास्पीटल जा रही थी कि हजारेश्वर कॉलोनी में पीछे से दो लडके मोटर साईकिल पर आये और पर्स को छीन कर ले गये। पर्स में एटीएम कार्ड मय पिनकोड, मोबाईल एवं मंगलसूत्र आदि सामान था। पर्स लूट के तत्काल बाद महिला ने एटीएम ब्लॉक नहीं करवा पायी थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने एटीएम कार्ड के साथ लिखे मिले पिनकोड से खाते से भी पैसा निकाल लिया।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, तभी मुखबीर से दो संदिग्ध युवकों के गलियों में बाइक पर घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हजारेश्वर कॉलोनी में महिला से पर्स छीनने सहित कई वारदातें कबूली।

छोटी-मोटी वारदातें पीड़ित दर्ज नहीं करवाते इसलिए छीना-झपटी ही करते

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अक्सर पर्स छीनने की वारदातों में महिलाओं के पर्स में एटीएम कार्ड, पहचान पत्र और 1000-2000 रूपए ही मिलते हैं, वहीं राहगीरों से भी 500-1000 रूपए मिलते हैं। छोटी-मोटी वारदाते होने से अक्सर पीड़ित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाते है, इससे हम पुलिस की नजर में नहीं आते। इसलिए कभी चेन स्नेचिंग नहीं की, ताकि किसी की नजर में नहीं आए और वारदातें करते रहें। जो रूपए छीना-झपटी में मिलते उसे शराब पीने-पार्टी करने में खर्च कर देते थे।

ये वारदातें थानों के रिकॉर्ड में मिली

: 19 मई सुबह 5 बजे केन्द्रीय कारागृह उदयपुर के सामने आम रोड पर राहगीर को चाकू दिखाकर लूटा।

: 14 मई को भूपालपुरा में राह चलती महिला से पर्स छीना।

: 20 अप्रेल को पंचवटी क्षेत्र में महिला का पर्स छीना।

टीम : आरोपियों की गिरफ्तारी में एएसआई नारूलाल, हेडकांस्टेबल बनवारी लाल, मोहम्मद अतहर, कांस्टेबल विक्रम सिह, विनोद मुख्य भूमिका रही।

Tags: #PurseSnatcherudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .