AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण में साउथ ईस्ट एशिया में अग्रणी रहने पर राजस्थान सम्मानित

राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ् रोहित कुमार सिंह ने ग्रहण किया अवार्ड

arln-admin by arln-admin
June 1, 2019
Reading Time: 1 min read
tabacco control program


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य व साउथ ईस्ट एशिया में अग्रणी रहने पर राजस्थान को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली के द ललित में हुए समारोह में राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने यह अवार्ड ग्रहण किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव प्रीति सूदन,नीति आयोग के सदस्य पीके पॉल एवं वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के पदाधिकारियों ने अवार्ड एवं प्रमाण पत्र दिए।

अवार्ड ग्रहण करने के पश्चात ने रोहित कुमार सिंह ने बताया कि यह अवार्ड राजस्थान सरकार द्वारा तम्बाकू नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों का सम्मान है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर राज्य में नई पहल की जा रही है तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर प्रतिबंध आदि क्रांतिकारी कदम उठाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के सभी 33 जिलों में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं वृहत पैमाने पर नशा मुक्ति अभियान संचालित किए जा रहे हैं। वर्ष 2007-08 में सिर्फ दो ज़िलों में इसकी शुरूआत हुई थी।

सिंह ने बताया कि राजस्थान के व्यापक नशा मुक्ति अभियान जिसमें 113.98 लाख लोगों ने भाग लिया, को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया, लिम्बका बुक ऑफ रिकार्ड्स आदि में भी स्थान मिला हैं। प्रदेश की 48 हज़ार से अधिक शैक्षणिक, 14 हज़ार 593 स्वास्थ्य एवं 37 हज़ार 282 आईसीडीएस संस्थाएँ तम्बाकू फ्री घोषित की जा चुकी हैं। समारोह में भारत सरकार के अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव श्री संजीव कुमार,  सयुंक्त सचिव श्री विकास शील तथा स्टेट टीबी अधिकारी डॉ.पुरषोत्तम सोनी भी मौजूद थे।

Tags: #control#rajasthan#TOBACCO#tobaccoControlProgram

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .