नई दिल्ली,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव 2019 के घोषित परिणाम में मोदी लहर से भी आगे बढ़कर इस बार “मोदी मैजिक” चला है। ऐसा पहली बार हुआ कि पांच साल तक सरकार में रहने के बाद भी लगातार दूसरी बार पार्टी ने इतना मजबूत बहुमत प्राप्त किया हो। भाजपा देश में 302 सीट जीत चुकी हैं, वहीं एनडीए की 350 सीटों पर जीत हुई है। भाजपा ने 17 राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किए है। कांग्रेस को करीब50 सीटों पर जीत मिली है।
राजस्थान में काग्रेंस की सरकार होने के बावजूद 25 की 25 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। नागौर सीट जहां भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था, वहां से राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी से खड़े हुए हनुमान बेनीवाल ने जीत हासिल की है। भाजपा ने अधिकतर सीटों पर मतों के जिस अंतर से जीत हासिल की है, उसका पीछा कांग्रेस प्रत्याशी नहीं कर सके।
जनता को श्रीकृष्ण की उपाधि दी : देश में बताई अब सिर्फ दो जातियां
जीत के बाद जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा मै नए भारत के लिए जनादेश लेने के लिए गया था और देश की कोटि कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया। साथियों जब महाभारत का युद्ध हुआ, तब श्रीकृष्ण से पूछा गया कि आप किसके पक्ष में हो, मैं समझता हूं उस समय महाभारत के काल में भगवान श्रीकृष्ण ने जो जवाब दिया, वो आज 21वी सदी में हिंदुस्तान के चुनाव में भारत की 130 करोड़ के जनता जर्नादन ने दिया। मैं किसी के पक्ष में नहीं था, मैं तो हस्तिनापुर के पक्ष में खड़ा था। 130 करोड़ जनता ने कृष्ण के रूप में भारत के पक्ष में आए है। विजय की हुई है।
मोदी ने योजनाओं की सफलता को गिनाया और ईमानदारी की विजय बताई, कहा देश में अब सिर्फ दो जातियां है। एक जाति है गरीब, दूसरी है गरीबी से मुक्त कराने वालों की। अब इन दोनों को सशक्त करना है।
राज्य में चप्पा-चप्पा भाजपा का नारा सार्थक हुआ
उदयपुर संभाग की सीटों ने रचा जीत के अंतर का इतिहास
सीट : विजयी प्रत्याशी : जीत का अंतर
उदयपुर : BJP अर्जुनलाल मीणा : 437914
राजसमंद : BJP दिया कुमारी : 551916
चित्तौड़गढ़ : BJP चन्द्रप्रकाश जोशी : 576247
बांसवाड़ा : BJP कनकमल कटारा : 305464
भीलवाड़ा : BJP सुभाष चन्द्र बाहेरी : 612000 सर्वाधिक
अजमेर : BJP रिजु झुंझुनवाला : 416424
अलवर : BJP बालकनाथ : 329971
बाड़मेर : BJP कौलाश चौधरी : 323808
भरतपुर : BJP रंजीता कोली : 318399
बीकानेर : BJP अर्जुनराम मेघवाल : 264081
चूरू : BJP राहुल कसवान : 334402
दौसा : BJP जसकौर मीणा : 78444
गंगानगर : BJP निहाल चंद : 274440
जयपुर : BJP रामचरण बोहरा : 427731
जयपुर ग्रामीण : BJP कर्नल राजवर्धन राठौड़ : 389403
जालौर : BJP देवाजी पटेल : 274440
झालावाड़-बांरा : BJP दुष्यंत सिंह : 453928
झुंझुनू : BJP नरेन्द्र कुमार : 302547
जोधपुर : BJP गजेन्द्र सिंह शेखावत : 274440
करौली-धोलपुर : BJP मनोज राजौरिया : 97682
कोटा : BJP ओम बिड़ला : 97682
नागौर : RLTP हनुमान बेनीवाल : 181260
पाली : BJP पीपी चौधरी : 481597
सीकर : BJP सुमेधानंद सरस्वती : 297156
टोंक-सवाईमाधोपुर : BJP सुखबीर सिंह जौनपुरिया : 111291


