AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में लोकसभा के बाद अब होंगे पंचायती राज उपचुनाव 2019

6 पंचायत समिति सदस्य, 4 सरपंच व 12 वार्डपंच के रिक्त पदों के लिए होंगे उपचुनाव

arln-admin by arln-admin
May 13, 2019
Reading Time: 1 min read
Udaipur Politics Hindi News


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं में 31 मार्च 2019 तक रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव करवाने को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके तहत मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर ने बताया कि जिले की पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए 6 पंचायत समिति सदस्य, 4सरपंच एवं 12 वार्डपंचों के पदों के लिए उपचुनाव होंगे।

जिसके तहत सराडा पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 22 (अजजा महिला),पंचायत समिति सदस्य संख्या 13 (सामान्य महिला) व गातोड ग्राम पंचायत में वार्ड पंच संख्या 8 (अजजा), सेमारी पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 8 (अजजा महिला), ग्राम पंचायत कुण्डा में सरपंच (अजजा) व सल्लाड़ा ग्राम पंचायत के वार्डपंच संख्या 2 (अजा), सलूम्बर पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 15 (अपिव), झल्लारा पंचायत के ग्राम पंचायत आमलवा में वार्डपंच संख्या 02 (अजजा महिला) तथा खेरवाड़ा पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 16 (सामान्य महिला) के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा।

वहीं झाडोल पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 5 (अजजा महिला), माणस ग्राम पंचायत में सरपंच (अजजा) व ब्राह्मणों का खेरवाड़ा ग्राम पंचायत में वार्डपंच संख्या 6 (अजजा), फलासिया के ग्राम पंचायत नेवज में वार्डपंच संख्या 3 (अपिव), गिर्वा के ग्राम पंचायत डाकन कोटड़ा में सरपंच (अजजा महिला), कुराबड के ग्राम पंचायत पंचायत भल्लो का गुड़ा में सरपंच (अजजा), फिला में वार्डपंच संख्या 4 (अजजा),साकरोदा में वार्डपंच संख्या 7 (सामान्य), गोगुंदा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मादा में वार्डपंच संख्या 1 (अपिव) व ग्राम पंचायत झाडोली में वार्डपंच संख्या 8, ऋषभदेव पंचायत समिति की किकावत ग्राम पंचायत में वार्डपंच संख्या 7 (अजजा महिला), बड़गांव के लोसिंग ग्राम पंचायत में वार्डपंच संख्या 2 (सामान्य महिला) व भींडर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धावडिया में वार्डपंच संख्या 10 (अजजा महिला) के लिए उपचुनाव होंगे।

Tags: #breakingnews#panchayati-raj#politicalnews#upchunavhindinewsudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .