AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राज्य के टॉप 25 बदमाशों में शुमार ईनामी बदमाश रणिया गिरफ्तार

कोटड़ा, माण्डवा और सिरोही के रोहिड़ा थाने में 53 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

arln-admin by arln-admin
May 11, 2019
Reading Time: 1 min read
Udaipur Breaking News Today


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्षेत्र में इतना आतंक की चुनाव से पहले ग्रामीणों ने कहा था इसे पकड़ों नही, तो करेंगे मतदान का बहिष्कार।

उदयपुर,(ARLive news)। जिला पुलिस ने राज्य के टॉप 25 बदमाशों में शुमार ईनामी बदमाश रणिया उर्फ राणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी माण्डवा में अपहरण, जानलेवा हमला, पुलिस पर फायरिंग सहित अन्य मामलों में वांछित चल रहा था। वहीं इसके खिलाफ जिले के माण्डवा, कोटड़ा और सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में 53 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। बकरा चोरी से लेकर बड़ी चोरी, लूट, डकैती को अंजाम देने के चलते इसका क्षेत्र में इतना आतंक है कि इस बार चुनाव में ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी तक दी थी कि अगर इस की गिरफ्तारी नहीं की तो मतदान का बहिष्कार कर देंगे।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई के अनुसार कूकावास, माण्डवा निवासी राणा उर्फ रणिया 53 पुत्र देवा बुंबडिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने सहित माण्डवा थाने में दर्ज 4 संगीन मामलों में वांटेड चल रहा था और राज्य के टॉप 25 बदमाशों में एक है। इस पर 5 हजार रूपए का ईनाम घोषित था। इसके खिलाफ इसकी उम्र के बराबर 53 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीमें इसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। शनिवार को कांस्टेबल सलीम और तपेन्द्र को सूचना मिली कि बदमाश रणिया उसके गांव तिलरवा में खेतला बावजी मंदिर परिसर में पूजा करने आ रहा है। इस पर अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम हेडकांस्टेबल उम्मेद सिंह, कांस्टेबल सलीम, तपेन्द्र और करतार सिंह मौके पर पहुंची, वहां राणा उर्फ रणिया मौजूद था, जिसे घेरा डालकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Tags: #breakingnews#latestnews#udaipurnews#wantedCriminaludaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .