Home

8 मई दो दिल्ली में मोदी की रैली, भाजपा प्रत्याशी मेट्रो में करेंगे प्रचार!

नई दिल्ली,(ARLive news)। राजनीतिक रूप से विपक्ष को अपनी ताकत दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 8 मई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में करेंगे चुनावी सभा, भाजपा दिखायेगी अपनी ताकत। इसके लिए भाजपा के सभी सातों लोकसभा प्रत्याशी कल अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में दिल्ली मेट्रो में सफर करेंगे और दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 8 मई, 2019 को होने वाली महारैली के लिए आंमत्रित करेंगे।

दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने बताया कि कल दिल्ली के सभी सातों लोकसभा उम्मीदवार अपने अपने संसदीय क्षेत्र के निकट मेट्रो में सफर करते हुये दिल्ली के लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 8 मई 2019 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने जा रही महारैली में आने की अपील करेगें। यह भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच का परिणाम है कि मेट्रो में सफर करते हुये दिल्ली के लोगो से आसानी से मिला जा सकता है।

गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश व दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता है। दिल्ली के लोगों ने अपना आशीर्वाद जिस प्रकार 2014 में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को दिया था। वहीं इतिहास दोबारा दोहराने का संकल्प प्रधानमंत्री रामलीला मैदान में उपस्थित जनसैलाब को फिर एक बार मोदी सरकार के रूप में दिलायेगें।

इस रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली की जनता को पांच साल में देश में हुये अनेकों विकास कार्यों के बारे में बतायेगें और बनने वाली नई सरकार की आगामी जनहितकारी योजनओं पर चर्चा करेंगे।

arln-admin

Recent Posts

इंदिरा IVF के अजय मुर्डिया को ठगा, 30 करोड़ की धोखाधड़ी, बॉलीवुड के विक्रम भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज

न तो फिल्म बनाना आता, न बॉलीवुड इंडस्ट्री का पता, फिर भी मशहूर होने के…

4 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में सड़क हादसाः 45 भारतीयों की मौत

भारत से उमरा करने गए थे लोग हैदराबाद। सऊदी अरब में हुए एक भीषण बस…

5 hours ago

लॉ स्टूडेंट ने अवैध पिस्टल से मारी थी दोस्त को गोली: मौत की “साजिश या गलती” पुलिस कर रही पड़ताल

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की : आरोपी लॉ थर्ड ईयर…

7 hours ago

राजस्थान से साइबर गुलाम बनाकर म्यांमार भेजे जा रहे युवक: राजस्थान से जुड़े अंतराष्ट्रीय मानव तस्करी के तार

भारत सरकार की मदद से म्यांमार में फंसे साइबर गुलाम बनाकर भेजे गए कई पीड़ित…

13 hours ago

हिन्दुस्तान जिंक ने आंध्र प्रदेश में हासिल किया टंगस्टन ब्लॉक

हिन्दुस्तान जिंक के खनिज अन्वेषण और संसाधन पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान…

2 days ago

नौकरानी निकली लूट की मास्टर माइंड: घर में घुसकर वृद्धा से लूट के प्रयास का मामला

नौकरानी के मैसेज पर उसका भाई गिरोह के साथियों के साथ लूट करने घुसा था…

2 days ago