Home

गुजरात: कोर्ट ने नारायण साईं को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया

सूरत,(ARLive news)। कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी दुष्कर्म का आरोप सिद्ध हो गया है। सूरत सेशन कोर्ट ने नारायण साईं को दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया। सजा का फैसला 30 अप्रैल को होगा। नाबालिग शिष्या से दुष्कर्म के आरोप में पिता आसाराम पहले से सजा काट रहे हैं। नारायण साईं पर आरोप है कि उसने एक महिला साधक पर अलग-अलग समय पर बलात्कार किया था।

कथावाचक आसाराम भी दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों आरोपी हैं और जेल में हैं। एक ओर जहां आसाराम दुष्कर्म मामले में जेल में बंद है, वहीं उसके बेटे नारायण साईं ने भी काली करतूतों में अपने पिता का खूब साथ निभाया। यही नहीं नारायण साईं पर उसकी पत्‍नी जानकी पहले ही अवैध संबंधों का आरोप लगा चुकी है। नारायण साईं पर आश्रम की एक युवती से दुष्कर्म का आरोप है।

आसाराम के बेटे और उसकी गंदी हरकतों में बराबर के साझीदार नारायण साईं के खिलाफ आश्रम की एक युवती ने 6 अक्‍टूबर 2013 को बलात्‍कार का मामला दर्ज कराया था। इतना ही नहीं नारायण साईं ने इस मामले को दबाने के लिए थाना प्रमुख को 13 करोड़ रुपये की रिश्‍वत भी दी थी। घूसखोर पुलिस अधिकारी से 5 करोड़ रुपये नगद और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

नारायाण साईं की हरकतों का खुलासा होने पर उसकी पत्‍नी जानकी ने पति और ससुर के खिलाफ प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। साईं की पत्नी जानकी ने पुलिस थाने में दर्ज अपनी श‍िकायत में कहा था कि नारायण हरपलानी (नारायण साईं का असली नाम) से उसकी शादी 22 मई 1997 को हुई थी। लेकिन शादी के इस बंधन में बंधने के बाद भी उसके पति ने उसकी निगाहों के सामने कई महिलाओं से नाजायज ताल्लुकात कायम किए। इससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

arln-admin

Recent Posts

इंदिरा IVF के अजय मुर्डिया को ठगा, 30 करोड़ की धोखाधड़ी, बॉलीवुड के विक्रम भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज

न तो फिल्म बनाना आता, न बॉलीवुड इंडस्ट्री का पता, फिर भी मशहूर होने के…

11 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में सड़क हादसाः 45 भारतीयों की मौत

भारत से उमरा करने गए थे लोग हैदराबाद। सऊदी अरब में हुए एक भीषण बस…

12 hours ago

लॉ स्टूडेंट ने अवैध पिस्टल से मारी थी दोस्त को गोली: मौत की “साजिश या गलती” पुलिस कर रही पड़ताल

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की : आरोपी लॉ थर्ड ईयर…

14 hours ago

राजस्थान से साइबर गुलाम बनाकर म्यांमार भेजे जा रहे युवक: राजस्थान से जुड़े अंतराष्ट्रीय मानव तस्करी के तार

भारत सरकार की मदद से म्यांमार में फंसे साइबर गुलाम बनाकर भेजे गए कई पीड़ित…

20 hours ago

हिन्दुस्तान जिंक ने आंध्र प्रदेश में हासिल किया टंगस्टन ब्लॉक

हिन्दुस्तान जिंक के खनिज अन्वेषण और संसाधन पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान…

2 days ago

नौकरानी निकली लूट की मास्टर माइंड: घर में घुसकर वृद्धा से लूट के प्रयास का मामला

नौकरानी के मैसेज पर उसका भाई गिरोह के साथियों के साथ लूट करने घुसा था…

3 days ago