AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी में हेलीकॉप्टर ने शहर में ट्रायल राउंड लिया

भवनों की ऊंचाई का निरीक्षण किया

arln-admin by arln-admin
April 20, 2019
Reading Time: 1 min read
Current News Updates in Hindi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के गांधी ग्राउंड में 22 अप्रेल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने वाली जनसभा को लेकर शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर ने गांधीग्राउंड के आस-पास ट्रायल राउंड लिया। ताकि सोमवार को नरेन्द्र मोदी के हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड किया जा सके। करीब आधा घंटे तक हेलीकॉप्टर ने शहर में ऊंचे-ऊंचे भवनों के ऊपर से राइड की और निरीक्षण किया कि प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर को शहर के बीच स्थित रेलवे ट्रेनिंग सेंटर के अस्थाई हेलीपैड पर लैंडिंग में कहीं कोई समस्या तो नहीं आएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 22 अप्रेल दोपहर 3.40 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए शाम 4.05 बजे उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेंगे और शाम 4.15 बजे गांधी ग्राउंड जनसभा स्थल पहुंचेंगे। आमजन को संबोधित करने के बाद वे शाम 5 बजे हैलीपेड के लिए गांधी ग्राउंड से प्रस्थान करेंगे। हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से भारतीय वायुसेना के विमान में जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित उदयपुर यात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। डबोक एयरपोर्ट उदयपुर पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रस्थान होने तक मावली के उपखंड मजिस्ट्रेट मोहन सिंह चारण, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर से उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग सेंटर हेलीपैड परिसर में आगमन एवं पुनः प्रस्थान तथा संपूर्ण कार्यक्रम आयोजन के दौरान गिर्वा एसडीएम लोकबंधु तथा प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर आगमन एवं पुनः प्रस्थान एवं सम्पूर्ण आयोजन के दौरान जिला परिषद के सीईओ कमर सिंह चैधरी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Tags: #AIRFORCE#HELICOPTER#narendramodi#PM#shorteeudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .