उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर में मंगलवार शाम को आए तेज अंधड़ और बारिश ने 15 मिनट से आधा घंटे के बीच ही शहर की सूरत बदल दी। कई होर्डिंग और पेड़ गिर गए। गिरे हुए पेड़ों के नीचे वाहन दब गए। यहां तक कि सिटी रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म तक नीचे आ गया। गनीमत रही कि प्लेटफॉर्म जब पतेड़े गिर रहे थे तब यात्री चपेट में नहीं आए। आलू फैक्ट्री के पास विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक गाय सहित 4 आवारा पशुओं की मौत हो गई।

फोटो और वीडियो से आप खुद देखिए तेज आंधी के बाद क्या हुए शहर के हाल




