AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी : राम मंदिर मुद्दे और कश्मीर का फिर जिक्र

जीएसटी से नाराज व्यापारियों को पेंशन व्यवस्था से मनाने का प्रयास किया

arln-admin by arln-admin
April 8, 2019
Reading Time: 1 min read
भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी : राम मंदिर मुद्दे और कश्मीर का फिर जिक्र


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। खासबात है कि भाजपा ने अन्य मुद्दों सहित राम मंदिर और यूनिफॉर्म सिविल कोड का इस घोषणा पत्र में प्रमुखता से जिक्र किया है। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला, सुरक्षा, किसान, व्यापारी सभी वर्गों का इस घोषणा पत्र में ख्याल रखने का प्रयास किया गया है।

घोषणा पत्र में आजादी के 75 साल पूरे होने पर फोकस करते हुए 75 संकल्पों को शामिल किया है और दावा किया गया है कि यह घोषणा पत्र छह करोड़ लोगों की मदद से तैयार किया या है। भाजपा ने इसे संकल्पित भारत, सशक्त भारत नाम दिया है। भाजपा के घोषणा पत्र जारी होने के दौरान मंच पर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी और मुरलीमनोहर जोशी नजर नहीं आए। इन दोनों की गैर मौजूदगी को मोदी के प्रति इनकी नाराजगी से जोड़ा जा रहा है।

जीएसटी से नाराज छोटे व्यापारियों और किसानों को मनाने के लिए पेंशन व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की है। वहीं कश्मीर से अनुच्छेद 35-ए को हटाने का भरोसा दिलाया है।

देखते हैं घोषणा पत्र में भाजपा ने किसको क्या देने का वादा किया है

व्यापारी-दुकानदारों : 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देंगे। निर्यात दोगुना करेंगे। उद्योंगों के लिए एकल खिड़की और अनुपालना विभाग बनाने पर काम करेंगे। राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करेंगेए जो व्यापारियों की चिंता करेगा।

गांव-किसान : किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख का कर्ज 5 साल तक ब्याज मुक्त रहेगा। 60 साल के बाद किसानों को पेंशन मिलेगी। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए हम संग्रहालय बनाएंगे। 25 लाख करोड़ रुपए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में खर्च करेंगे।

शिक्षा : मैनेजमेंट स्कूलों की सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इंजीनियरिंग में एक्सिलेंट संस्थाओं में सीटें बढ़ाएंगे, लॉ कॉलेजों में भी हम सीटें बढ़ाएंगे।

स्वास्थ्य : आयुष्मान भारत के तहत 1.25 लाख हेल्थ केयर सेंटर बनाए जाएंगे। गरीबों को दरवाजे पर ही चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए भी हम पूरी कोशिश करेंगे।

सुरक्षा : आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। भारत में होने वाली घुसपैठ को हम सख्ती से रोकेंगे।

बुनियादी सुविधा : प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान, एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराएंगे। सभी घरों का 100% विद्युतीकरण करेंगे। हाईवे दोगुने बनाएंगे। रेलवे में 2022 तक जितनी भी रेल पटरियां हैं, उन्हें ब्रॉड गेज में परिवर्तित करेंगे। सभी रेल लाइनों का पूरी तरह विद्युतीकरण करने की कोशिश करेंगे। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देंगे। सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाएंगे।

महिलाएं : संविधान संशोधन कर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसे अब हर क्षेत्र में बढ़ाएंगे।

अन्य : यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे। सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल दोनों सदनों से पास कराएंगे और उसे लागू करेंगे, लेकिन किसी राज्य की संस्कृति और भाषाई पहचान को बचाएंगे।

राम मंदिर : राम मंदिर के संकल्प को हम दोहराते हैं। हमारा प्रयत्न होगा कि राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण हो जाए। कश्मीर से अनुच्छेद 35-ए हटाएंगे।

मंच पर आडवाणी-जोशी  नहीं दिखे 

घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर भाजपा के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, थावरचंद गहलोत और रामलाल मौजूद थे। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी मंच पर नहीं थे। 2014 और इससे पहले लगभग हर मौकों पर इन दोनों नेताओं की मौजूदगी में ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया था।

Tags: #loksabhaelection#manifestobjp

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .