AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

काला सोना के रखवाले ही लुटेरे : नारकोटिक्स अधीक्षक गिरफ्तार, तस्करों से 150 किलो अफीम बरामद

arln-admin by arln-admin
April 4, 2019
Reading Time: 6 mins read
chittodgarh NARCOTICS OFFICER ARREST IN NDPS


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
तस्करों से अफीम की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद,
नारकोटिक्स में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खुलासा।

chittodgarh NARCOTICS OFFICER ARREST IN NDPSउदयपुर,(ARLive news)। रिश्वत मामले में गिरफ्तार हो चुके नारकोटिक्स अधिकारी सहीराम मीणा के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लगातार निगरानी कर नारकोटिक्स विभाग चित्तौड़गढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है और इनसे तस्करों की मिलीभगत का बड़ा खुलासा किया है। एसीबी टीम ने अफीम की अवैध खेती करने वाले तस्करों से 150 किलो (डेढ़ क्विंटल) अफीम, दो देशी कट्टे, पिस्टल सहित चार अवैध हथियार मय कारतूस और 22 लाख 95 हजार रूपए नकद बरामद किए हैं।

एसीबी टीम ने अधिकारियों के घरों पर छापे मारे तो और भी खुलासे हुए। लाखों में नकदी और करोड़ों की कीमत के जमीनों और फ्लैट सहित अन्य संपतियों के दस्तावेज बरामद हुए। खासबात है कि अधिकारी, कर्मचारियों के घरों और बैंक खातों में जमा पैसा अफीम की अवैध खेती और तस्करों के जरिए आ रही बंधी के हैं।

एसीबी अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सहीराम मीणा की गिरफ्तारी और अवैध संपत्ति के खुलासे के बाद मुखबीर की सूचना पर एसीबी ने केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो प्रतापगढ़ के अधीक्षक सुधीर यादव और चित्तौड़गढ़ नारकोटिक्स उप निरीक्षक, दलाल व मुखिया छगन के मोबाइल नंबर इंटरसेप्शन पर रखे थे और इनकी गतिविधियों पर एसीबी की नजर थी। एसीबी को पता चला कि नारकोटिक्स के अधिकारी, कर्मचारी दलाल, मुखिया व तस्करों से मिलीभगत कर तय मापदंडों से कहीं ज्यादा अफीम की अवैध खेती करवा रहे हैं और दलाल, मुखिया से इसके लिए भारी मात्रा में राषि वसूल कर रहे हैं

लगातार निगरानी के बाद एसीबी को पता चला कि 3 अप्रेल को नारकोटिक्स अधिकारी सुधीर यादव, भानुप्रताप, हवलदार प्रवीण सिंह और वरिष्ठ सहायक रामविलास मीणा एक साथ क्षेत्र में अफीम काश्तकारों से फसल की हंकाई कार्य और दलाल व मुखियाओं से अवैध वसूली के लिए गए हैं और देर रात तक लौटेंगे।

इस पर एसीबी टीम ने देररात नाकाबंदी कर इन नारकोटिक्स अधिकारी-कर्मचारियों के लौटते समय इनकी गाड़ी को रोक कार्यवाही की। वाहन में मौजूद सुधीर यादव, भानुप्रताप, प्रवीण सिंह और रामविलास मीणा को डिटेन किया। कार की तलाशी में 17850 रूपए नकद और काश्तकारों के अपरूटिंग कार्य से अपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। इसके बाद टीमों ने इन अधिकारी-कर्मचारियों के जब घरों पर छापे मारे तो संपत्ति देखकर सभी दंग रहे गए। एसीबी जाचं में अधिकारी-कर्मचारियों का क्षेत्र के अफीम काश्तकारों की फसल हंकाई में दलाल व मुखियाओं से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा पाय गया है।

सुधीर यादव घर से 15 ग्राम ब्राउन शुगर मिलने पर हुए गिरफ्तार

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि सुधीर यादव के कुंभा नगर आदर्श कॉलोनी स्थित घर से 84770 रूपए नकद, 13 लाख रूपए की एफडी, भिवानी हरियाणा में पत्नी के नाम 250 वर्ग गज का आवासीय भूखंड, 180 ग्राम सोने के जेवर, अलग-अलग बैंक के पांच खातों में 5 लाख रूपए मिले हैं। इसके अलावा घर से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसपर सुधीर यादव को एनडीपीएस एक्ट में चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक भानुप्रताप के आनंद विहार स्थित घर से अवैध राषि के 2 लाख 30 हजार रूपए मिले।

हवलदार के खाते में 72 लाख रूपए : एसीबी को हवलदार प्रवीण सिंह के नारकोटिक्स कॉलोनी स्थित आवास की तलाषी में अवैध राषि के 35 हजार रूपए नगद और कोटा महावीर नगर स्थित घर से 65 हजार रूपए नगद और बैंक के 7 खातों में 72 लाख रूपए मिले हैं। एसीबी ने सभी खाते फ्रीज करवा दिए हैं। घर की तलाष में एसीबी को प्रवीण सिंह और उसकी पत्नी के नाम पर मकान और फ्लैट के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। वरिष्ठ सहायक रामविलास मीणा के होटल सत्कार के रूम की तलाषी में 13500 रूपए एसीबी ने जब्त किए। 

दलाल, मुखिया तस्करों से जब्त अवैध मादक पदार्थ

चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा निवासी छगन पुत्र नंदराम से 125 किलो अफीम, 66 बोरे डोडापोस्त, 16 बोरे डोडा पोस्त दाने, चार अवैध हथियार और 22 लाख 95 हजार रूपए बरामद हुए है।

चित्तौड़गढ़ के भीमगढ़, राषमी निवासी किषन पुत्र कालूराम के घर से 15 बोरे डोडा चूरा और 30 किलो अफीम बरामद हुई है।

Tags: #afeem#narcotics#smugglingacb

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .