AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

घोषणा पत्र जारी : कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, राहुल बोले “निभाएंगे हम”

arln-admin by arln-admin
April 2, 2019
Reading Time: 1 min read
congress mamifesto of lokshabha election 2019


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

congress mamifesto of lokshabha election 2019नई दिल्ली,(ARLive news)। कांग्रेस ने मंगलवार को मंगलवार को आम चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। घोषणा पत्र में जनता से तमाम वादे किए गए हैं। वाटों के इन पिटारों में जनता को सपने दिखाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए भी कहा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘हम निभाएंगे’ के वादे के साथ न्यूनतम आय योजना, रोजगार सृजन और किसानों के लिए अलग बजट समेत 5 बड़े ऐलान किए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हम हर दिन प्रधानमंत्री के तमाम झूठ सुनते हैं। इसलिए हमारा कहना है कि हम अपने वादे को निभाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इस मेनिफेस्टो को एक साल की कड़ी मेहनत से लोगों की राय लेकर तैयार किया गया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र का शीर्षक भी ‘हम निभाएंगे’ रखा है। अपने इस घोषणापत्र को ‘जन आवाज’ नाम दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए सत्ता में आने पर 20 फीसदी गरीबों के लिए ‘न्यूनतम आय योजना’ शुरू करने का वादा किया। इसके तहत गरीब तबके के लोगों को दिए जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने अपने चुनाव चिह्न हाथ की थीम को ध्यान में रखते हुए 5 बड़े वादों को इसमें शामिल किया है।

1 : हर साल गरीब तबके के 20 फीसदी लोगों के खाते में प्रति माह 6,000 रुपये (सालाना 72,000 रुपये) डाले जाएंगे। कांग्रेस ने इस स्कीम के लिए ‘गरीबी पर वार, हर साल 72 हजार’ का नारा दिया है।

2:  22 लाख सरकारी नौकरियों का वादा कांग्रेस ने किया है। 10 लाख लोगों को ग्राम पंचायतों में रोजगार देने का वादा किया गया है। 3 साल तक युवाओं को कारोबार करने के लिए किसी से भी अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।

3: मनरेगा में काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 150 करने का ऐलान।

4: किसानों के लिए अलग से बजट जारी करने का ऐलान। किसानों का कर्ज न चुका पाना अपराध के दायरे से बाहर होगा।

5: घोषणा पत्र की पांचवी अहम बात है कि जीडीपी का 6 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। यूनिवर्सिटीज, आईआईटी, आईआईएम समेत टॉप संस्थानों तक गरीबों की पहुंच को आसान करने का वादा किया गया।

Tags: #HumNibhayenge#manifestocongress

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .